Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: LPL की नीलामी पर उठ रहा है सवाल…विवाद गहराया…खिलाड़ियों ने घेरा CAL का ऑफिस…देखिये खिलाड़ियों की क्या है मांग?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > LPL की नीलामी पर उठ रहा है सवाल…विवाद गहराया…खिलाड़ियों ने घेरा CAL का ऑफिस…देखिये खिलाड़ियों की क्या है मांग?
Trending Newsखेल

LPL की नीलामी पर उठ रहा है सवाल…विवाद गहराया…खिलाड़ियों ने घेरा CAL का ऑफिस…देखिये खिलाड़ियों की क्या है मांग?

news desk
Last updated: February 7, 2026 4:20 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ प्रीमियर लीग की नीलामी ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है। स्थानीय खिलाड़ियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आया है। उनका आरोप है कि नीलामी में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने बाहरी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी, जबकि अपनी ही ज़मीन की प्रतिभा को अनदेखा किया गया। इस वजह से कई स्थानीय क्रिकेटर्स न केवल निराश हैं, बल्कि सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

स्थानीय खिलाड़ी सवाल उठाते हैं कि अगर अपनी टीम में ही अपने हीरो नहीं खेलेंगे तो लखनऊ प्रीमियर लीग का असली मकसद क्या रह जाएगा? क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ फिलहाल इस विरोध के सामने बेबस दिखाई दे रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह सिर्फ व्यक्तिगत गुस्सा नहीं, बल्कि लखनऊ की युवा क्रिकेट प्रतिभा की लड़ाई है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विरोध प्रदर्शन में खिलाड़ी CAL के कार्यालय तक पहुंच गए, जहां बीबीडी बैडमिंटन अकादमी का गेट बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के हेड नवनीत सहगल और खलीक अहमद के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए।

स्थिति को काबू में करने के लिए लीग के कमिश्नर एसपी मिश्र भी मौके पर पहुंचे और खिलाड़ियों से बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय क्रिकेटरों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। उनका कहना है कि LPL का मकसद सिर्फ बाहरी खिलाड़ियों को मौका देना नहीं, बल्कि लखनऊ की अपनी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना होना चाहिए। इस दौरान खिलाड़ियों और कमिश्नर के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिस वजह से उन्हें वहां से हटना पड़ा।

खिलाड़ियों की मांगें इस प्रकार हैं:

  1. लखनऊ प्रीमियर लीग में शामिल बाहरी जिलों के 55 खिलाड़ियों को बाहर किया जाए।
  2. क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की लीग ‘एबीसी’ के प्रतिभाशाली स्थानीय खिलाड़ियों को LPL में मौका दिया जाए।
  3. लखनऊ प्रीमियर लीग की चयन प्रक्रिया (ऑक्शन) को दोबारा आयोजित किया जाए।
  4. प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 18 से 20 खिलाड़ियों को टीम में रखने की अनुमति दी जाए।
  5. हर टीम में दूसरे जिलों के अधिकतम 2 खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाए।
  6. पिछले 3 साल से क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की लीग में हिस्सा ले रहे स्थानीय खिलाड़ियों को ही LPL खेलने का अधिकार मिले।

नीलामी के इस विवाद ने पूरे शहर में तहलका मचा दिया है, और अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ इस मुद्दे का समाधान कैसे करेगा।

इस प्रदर्शन में शामिल खिलाड़ी संघर्ष मोर्चा लखनऊ के सचिव अरशी रज़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज प्रदर्शन में भारी संख्या में खिलाड़ियों की मौजूदगी यह स्पष्ट कर रही है कि इस लीग को लेकर आखिर क्यों सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर इसी तरह का विरोध आगे भी जारी रखेंगे।

अरशी रज़ा ने बताया कि जब तक लखनऊ के बच्चों का इसमें चयन नहीं होगा, एलपीएल के कमिश्नर को यहां आकर समझौता करना पड़ा, क्योंकि उन्हें क्रिकेट के मामलों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। पूरा बीबीडी क्रिकेट परिसर खिलाड़ियों से भर गया, जबकि संघ का कोई पदाधिकारी वहां आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस लीग को निरस्त या सुधारित नहीं किया गया, तो आगे आंदोलन और भी बड़ा होगा। शहर के क्रिकेट क्लब और अकादमी में खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलता है, तो संघर्ष और भी तीव्र हो जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: LMP नीलामी, ऑफिस घेराव, खिलाड़ी विरोध, खिलाड़ी हड़ताल, मांग, लीग, विवाद, स्पोर्ट्स न्यूज
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जानें किस रंग के गुलाब का क्या है मतलब Valentine Week 2026: आज ‘रोज डे’ के साथ प्यार के हफ्ते का हुआ आगाज, जानें किस रंग के गुलाब का क्या है मतलब
Next Article अनिल अंबानी और जेफ्री एपस्टीन के 'कनेक्शन' Epstein Files Leak: अनिल अंबानी और जेफ्री एपस्टीन के ‘कनेक्शन’ पर मीडिया रिपोर्ट्स का बड़ा दावा

फीचर

View More

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह हर पर्यटक की होती है। लेकिन बाघ का…

By vineet verma 6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsधर्म

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज भी लोगों के बीच चर्चा…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?