राज्य

पंजाब बाढ़ पर सियासत गरमाई, 9 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, AAP ने कहा– “सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने का मौका”

पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने प्रदेश भर में तबाही मचा दी है. सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं और अब तक 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इस आपदा में करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जबकि मवेशियों और संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

पीएम मोदी करेंगे पंजाब का दौरा

बढ़ती तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे. माना जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान वह पंजाब के लिए राहत पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं.

AAP ने पीएम दौरे पर कसा तंज

हालांकि पीएम मोदी के दौरे की घोषणा होते ही पंजाब की राजनीति गर्मा गई है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री के इस दौरे को महज “तस्वीरें खिंचवाने का मौका” बताया.

चीमा ने आरोप लगाया कि अगर प्रधानमंत्री को वाकई मदद करनी है तो पहले से लंबित 6000 करोड़ रुपये की राशि जारी की जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से पंजाब को करीब 50,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि केंद्र के ग्रामीण विकास कोष से 8000 करोड़ रुपये की राशि अब तक अटकी हुई है.

चीमा का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं में केंद्र सरकार आम तौर पर तुरंत मदद देती है, लेकिन पंजाब को 15 दिनों से भारी तबाही झेलने के बावजूद अब तक कोई राहत नहीं मिली. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के लोगों के प्रति संवेदना जताने के लिए एक शब्द तक नहीं कहा. साथ ही तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अफगानिस्तान की चिंता जताते हैं लेकिन पंजाब के दर्द पर चुप्पी साध लेते हैं.

news desk

Recent Posts

US Midterm Election: चुनाव में हार के बाद भी नहीं बदले ट्रंप के तेवर, बोले- मौका मिला तो ईरान पर फिर करूंगा हमला

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

6 minutes ago

UP MLC Election: BJP की 6 सीटों पर जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टेंशन? अवैध वोटों में छिपा 2027 का सियासी संकेत!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सामाजिक…

31 minutes ago

Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी महंगा, एक दिन में सोने में ₹4,800 और चांदी में ₹9,000 की तेजी, जानें दिल्ली के नए रेट

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…

1 hour ago

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

17 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

17 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

18 hours ago