Trending News

राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे को क्यों कहा “अहंकारी” ?

दिल्ली: क्या बीजेपी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. क्या सांसदों के बीच भतभेद चरम पर हैं. ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि बीजेपी के ही एक सांसद ने दूसरे सांसद को अंहकारी कह दिया..

हाल ही में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के गवर्निंग काउंसिल के सचिव बने बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के एक दूसरे सांसद को अहंकारी बता दिया. जिसके बाद से सियासी गलियारों में सवाल भी उठ रहे हैं. पहले आपको पूरी खबर बताते हैं.

राजीव प्रताप रूडी न्यूजलॉंड्री को इंटरव्यू दे रहे थे. इस दौरान वो बता रहे थे कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में उन्हे सबका समर्थन था. जिसपर पत्रकार कहते हैं कि ‘ऐसी चर्चा थी कि अमित शाह तो संजीव बालियान का समर्थन कर रहे थे’. जिस पर रूडी कहते हैं कि ‘ये गलत खबर थी जो एक शख्स द्वारा क्रियेट की गई थी, जिन्हे लगता है कि वो ही संसद चला रहे हैं’. इस पर पत्रकार पूछते हैं कि ‘क्या वो शख्स निशिकांत दुबे हैं’. जिस पर रूडी कहते हैं कि ‘आप सही हैं’. इसके बाद रूडी उन्हे ‘अंहकारी’ भी कहते हैं.

दरअसल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव के दौरान ऐसी चर्चा थी कि गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, संजीव बालियान के समर्थन में थे, लेकिन चुनाव जीते राजीव प्रताप रूडी. माना जा रहा है कि तबसे दोनों नेताओं के बीच खींचतान चल रही है. जो इंटरव्यू के दौरान भी दिखा. इसके बाद विपक्ष के नेता सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू की क्लिप शेयर कर सवाल उठा रहे हैं.

news desk

Recent Posts

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

14 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

15 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

16 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

17 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

18 hours ago