हरिद्वार। बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही जुबानी जंग में अब पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की एंट्री के बाद मामला और गरमा गया है। हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ सम्मेलन में पहुंचे रामदेव से जब दोनों नेताओं के बयानों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम लिए बिना तीखा जवाब दिया।
रामदेव ने कहा, “स्वामी रामदेव क्या हैं और उनका योगदान क्या है, यह पूरा देश जानता है. मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता.” उन्होंने साफ किया कि वह इस विवाद को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
दरअसल, बाबा रामदेव ने हाल ही में सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो कहीं ऐसा न हो कि उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़े।
रामदेव के इस बयान पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसते हुए उनकी आंदोलन करने की क्षमता पर सवाल उठाया था। इसी बयान को लेकर जब रामदेव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने बृजभूषण का नाम लिए बिना उन्हें ‘ओछा’ बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
रामदेव का बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ भी हाल में विवाद हुआ था। कंगना ने Gen Z को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। रामदेव ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।
इसके बाद रामदेव ने कंगना की निजी जिंदगी को लेकर भी टिप्पणी की थी। कंगना ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए रामदेव से उनकी निजी जिंदगी पर बात नहीं करने की नसीहत दी थी।
हरिद्वार में पत्रकारों के सवाल पर रामदेव ने दोनों विवादों पर विस्तार से जवाब देने से बचते हुए कहा कि देश उनके काम और योगदान से परिचित है। उन्होंने संकेत दिया कि वह व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।
हालांकि, ‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’ वाला उनका बयान अब इस पूरे विवाद में नया राजनीतिक और सोशल मीडिया एंगल बन गया है।
पटना: बिहार के योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों…
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शादी का रिश्ता तलाशना दो परिवारों को भारी…
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है। नौ दिनों…
लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000 फीट की ऊंचाई…
नई दिल्ली: हार्ट अटैक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक…
नई दिल्ली: अगर बिस्तर पर जाने के बाद आसानी से नींद नहीं आती या रात…