Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बाबा रामदेव का बृजभूषण-कंगना पर पलटवार, बोले- ‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’, बयान से गरमाई सियासत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बाबा रामदेव का बृजभूषण-कंगना पर पलटवार, बोले- ‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’, बयान से गरमाई सियासत
Trending Newsसियासी

बाबा रामदेव का बृजभूषण-कंगना पर पलटवार, बोले- ‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’, बयान से गरमाई सियासत

news desk
Last updated: August 23, 2026 2:24 pm
news desk
Share
SHARE

हरिद्वार। बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही जुबानी जंग में अब पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की एंट्री के बाद मामला और गरमा गया है। हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ सम्मेलन में पहुंचे रामदेव से जब दोनों नेताओं के बयानों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम लिए बिना तीखा जवाब दिया।

Contents
बृजभूषण ने रामदेव के आंदोलन वाले बयान पर कसा था तंजकंगना रनौत से भी चल रहा है विवाद‘विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहता’

रामदेव ने कहा, “स्वामी रामदेव क्या हैं और उनका योगदान क्या है, यह पूरा देश जानता है. मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता.” उन्होंने साफ किया कि वह इस विवाद को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

बृजभूषण ने रामदेव के आंदोलन वाले बयान पर कसा था तंज

दरअसल, बाबा रामदेव ने हाल ही में सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो कहीं ऐसा न हो कि उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़े।

रामदेव के इस बयान पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसते हुए उनकी आंदोलन करने की क्षमता पर सवाल उठाया था। इसी बयान को लेकर जब रामदेव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने बृजभूषण का नाम लिए बिना उन्हें ‘ओछा’ बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कंगना रनौत से भी चल रहा है विवाद

रामदेव का बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ भी हाल में विवाद हुआ था। कंगना ने Gen Z को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। रामदेव ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।

इसके बाद रामदेव ने कंगना की निजी जिंदगी को लेकर भी टिप्पणी की थी। कंगना ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए रामदेव से उनकी निजी जिंदगी पर बात नहीं करने की नसीहत दी थी।

‘विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहता’

हरिद्वार में पत्रकारों के सवाल पर रामदेव ने दोनों विवादों पर विस्तार से जवाब देने से बचते हुए कहा कि देश उनके काम और योगदान से परिचित है। उन्होंने संकेत दिया कि वह व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

हालांकि, ‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’ वाला उनका बयान अब इस पूरे विवाद में नया राजनीतिक और सोशल मीडिया एंगल बन गया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: One Nation One Election, एक राष्ट्र एक चुनाव, कंगना रनौत, कंगना रनौत Gen Z बयान, बाबा रामदेव, बृजभूषण शरण सिंह, रामदेव कंगना विवाद, रामदेव का बयान, रामदेव बृजभूषण विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रेवंत रेड्डी का US दौरा क्यों हुआ कैंसिल? जानिए क्या है Political Clearance, किन आधारों पर केंद्र देता है मंजूरी
Next Article बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की मौत से सनसनी, बंद घर में मिले शव, गुरुवार से बंद थे मोबाइल

फीचर

View More

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर खराब मौसम के बीच…

By vineet verma 5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

अलविदा नाना पाटेकर… 35 रुपये की नौकरी से ‘नटसम्राट’ तक, ऐसे बदली भारतीय सिनेमा में अभिनय की भाषा

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में…

13 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

घर में नोटों की गड्डियां और सास के नाम डेढ़ करोड़ का मकान! इंजीनियर नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की रेड में 52 लाख कैश, गहने और निवेश के दस्तावेज मिले

पटना: बिहार के योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU)…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं CM योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने दी चुनौती; बोले- ‘इतना ही आश्वस्त हैं तो…’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव…

4 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्य

‘कौवा चला हंस की चाल…’, राघव चड्ढा के ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ बयान पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- सम्मान संभाल नहीं पाए

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ वाले बयान पर पलटवार किया है। चड्ढा…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

हवाई सफर होगा महंगा! Air India और Air India Express ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 9 अक्टूबर से नई दरें लागू

नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए से जुड़ी अहम खबर है। Air India और Air India…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?