Trending News

डॉग बाइट मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई: सुप्रीम कोर्ट ने तय की हर घटना पर जवाबदेही,फीडर्स से पूछा—‘सहानुभूति सिर्फ कुत्तों के लिए?’

आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और डॉग बाइट की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने न केवल राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए, बल्कि कुत्तों को खिलाने वाले समूहों और डॉग फीडर्स की भूमिका पर भी गंभीर टिप्पणियां कीं।

सुप्रीम कोर्ट ने डॉग फीडर्स से सीधा सवाल पूछा “क्या आपकी भावनाएं सिर्फ कुत्तों के लिए हैं, इंसानों के लिए नहीं?” कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या अदालत को आंखें मूंदकर लगातार हो रही मौतों और गंभीर चोटों को नजरअंदाज करना चाहिए। बेंच ने दो टूक कहा कि डॉग बाइट से होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदारी तय होना जरूरी है और यह तय किए बिना मामला यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता।

हर डॉग बाइट पर तय होगी जवाबदेही

कोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिए कि भविष्य में कुत्तों के काटने से होने वाली हर चोट या मौत के लिए संबंधित अधिकारियों और कुत्ते पालने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। बेंच ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्यवस्था में सहानुभूति सिर्फ कुत्तों के लिए दिखाई देती है, जबकि इंसानी जान की कीमत लगातार नजरअंदाज की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि आवारा कुत्तों को खुलेआम इधर-उधर घूमने और लोगों के लिए खतरा बनने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए। कोर्ट ने साफ कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकारों का पक्ष सुना जाएगा, तब उनसे इस मुद्दे पर कड़े सवाल पूछे जाएंगे।

सुनवाई की तारीख बदली, कई सुझाव रखे गए

अदालत ने जानकारी दी कि पहले इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी को तय थी, लेकिन याचिकाकर्ताओं के वकीलों के अनुरोध पर अब सुनवाई 20 जनवरी से की जाएगी। सुनवाई के दौरान एक वकील ने सुझाव दिया कि आवारा कुत्तों को गोद लेने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए उनकी ट्रैकिंग करने और अन्य वैकल्पिक उपायों पर भी विचार किया जा सकता है।

‘इंसानों के लिए ऐसे तर्क कभी नहीं सुने’ -जस्टिस संदीप मेहता

सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता की टिप्पणी ने पूरे कोर्टरूम को झकझोर दिया। उन्होंने कहा “मुझे 2011 में जज नियुक्त किया गया था, लेकिन मैंने इंसानों के लिए इतने भावुक तर्क कभी नहीं सुने।”उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई आवारा कुत्ता किसी व्यक्ति पर हमला कर देता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। जब जवाब में कहा गया कि स्वयंसेवी संस्थाओं पर जिम्मेदारी तय की जा सकती है, तो जस्टिस मेहता ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्ता किसी के कब्जे में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पालतू जानवर रखना चाहता है, तो उसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होना चाहिए।

news desk

Recent Posts

सुबह की ‘रैली’ के बाद दोपहर को ‘क्रैश हुआ मार्केट’! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, पर ITC ने किया खुश

आज का मार्केट एकदम रोलर-कोस्टर राइड जैसा रहा, वीकली F&O एक्सपायरी के प्रेशर में बाजार…

17 minutes ago

FD या रियल एस्टेट नहीं, इस एसेट क्लास ने 20 साल में पैसे को किया 17 गुना; फंड्स इंडिया की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

पारंपरिक तौर पर भारतीय परिवारों में आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रियल एस्टेट को…

2 hours ago

मीम्स का खौफ या नैरेटिव की जंग? जानिए क्यों सरकार की रडार पर आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

एक ऐसा सैटायर पेज जो महज कुछ दिनों पहले शुरू हुआ था, उसने देश की…

2 hours ago

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं! कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा भारी जुर्माना, मैच रेफरी ने दी कड़ी सजा

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI)के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही…

3 hours ago

दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर ‘हाई अलर्ट’, अफ्रीका से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग; DGHS की नई गाइडलाइंस जारी

दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बीच भारत सरकार पूरी तरह मुस्तैद नजर आ…

3 hours ago