रॉन्ग साइड जाना अब 'मर्डर अटेंप्ट' के बराबर!
अगर आप भी सड़क पर समय बचाने के चक्कर में ‘शॉर्टकट’ लेते हैं और गलत साइड गाड़ी चलाते हैं, तो ये खबर आपकी नींद उड़ा सकती है। अब सड़क पर की गई एक छोटी सी गलती न सिर्फ आपकी जान जोखिम में डालेगी, बल्कि आपकी पूरी जमा-पूंजी भी साफ कर सकती है।
सड़क सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में नियम अब ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड पर हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, वियतनाम जैसे देशों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा है कि वो लाखों-करोड़ों रुपये तक पहुंच रही है।
यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में गलत साइड ड्राइविंग को ‘मर्डर अटेंप्ट’ के बराबर गंभीरता से देखा जाता है। वहां न सिर्फ भारी जुर्माना लगता है, बल्कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है।
भारत में भी ‘एक्शन’ शुरू!
भारत में अब तक गलत साइड ड्राइविंग पर सिर्फ कुछ सौ या हजार रुपयों का चालान कटता था, लेकिन अब पूरा गेम बदल गया है: दिल्ली-NCR में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गलत साइड गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पहली बार FIR दर्ज करना शुरू कर दिया है।
नए रूल्स के तहत, अगर आपकी गलत ड्राइविंग से किसी की जान को खतरा होता है, तो आप पर आपराधिक मामला चलेगा और जेल भी जाना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस अब बार-बार नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत सस्पेंड करने की तैयारी में है।
एक्सपर्ट्स की राय!
ट्रैफिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण ‘रॉन्ग साइड ड्राइविंग’ है| उनका कहना है की ‘जब तक जुर्माना जेब पर भारी नहीं पड़ेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे। भारी जुर्माना और FIR जैसे कदम सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं’।
उन्होंने सलाह दी की जेब और जान, दोनों आपके हाथ में! चाहे आप भारत की सड़कों पर हों या विदेश की, ‘रॉन्ग साइड’ जाना अब आपके लिए सबसे महंगा सौदा साबित हो सकता है। याद रखिए, सड़क पर आपका एक गलत मोड़ न केवल आपकी जेब खाली कर सकता है, बल्कि आपका भी उजाड़ सकता है।
त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…