Trending News

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं! कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा भारी जुर्माना, मैच रेफरी ने दी कड़ी सजा

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI)के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मिली करारी हार के बाद, अब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर BCCI ने बड़ी कार्रवाई की है। मैच के दौरान मैदान पर गुस्सा दिखाना पांड्या को भारी पड़ गया है और उन पर आईपीएल कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।

कोड ऑफ़ कंडक्ट में फंसे पांड्या

बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 परसेंट जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।

हार्दिक पांड्या को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 ब्रीच का दोषी पाया गया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने मैदान पर मौजूद क्रिकेट इक्विपमेंट यानी स्टंप्स और बेल्स के साथ गलत तरीके से बर्ताव किया, जो लीग की आचार संहिता के खिलाफ माना जाता है।

क्या था पूरा मामला?

ये पूरा मामला KKR की इनिंग के 10वें ओवर का है। उस वक्त मैच पूरी तरह मुंबई इंडियंस के हाथ से फिसलता दिख रहा था और कप्तान हार्दिक पांड्या काफी फ्रस्ट्रेटेड नजर आ रहे थे।

ओवर खत्म होने के बाद जैसे ही हार्दिक अपने रन-अप के लिए पीछे जा रहे थे, उन्होंने गुस्से में स्टंप्स पर लगी बेल्स को हाथ से जोर से गिरा दिया। कैमरे में ये मोमेंट कैद हो गया और मैच रेफरी ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना।

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उन्होंने मैच रेफरी राजीव सेठ के सामने Code of Conduct तोड़ने की बात मानी और दी गई सजा भी एक्सेप्ट कर ली। चूंकि मामला Level-1 offence का था, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी और मैच रेफरी का फैसला ही फाइनल माना गया।

वैसे भी मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन किसी नाईटमेयर से कम नहीं रहा। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और इस मैच में KKR ने उन्हें 4 विकेट से हरा दिया। ऐसे में कप्तान का ऑन-फील्ड गुस्सा और उस पर लगा जुर्माना टीम के माहौल को और ज्यादा डाउन कर सकता है।

ICC नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी के खाते में 4 से 7 डिमेरिट पॉइंट जमा हो जाते हैं, तो उस पर एक मैच का बैन लग सकता है। यानी आने वाले मैचों में हार्दिक को अपने टेम्पर पर थोड़ा ज्यादा कंट्रोल रखना होगा ।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

4 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

4 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

5 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

7 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

9 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

10 hours ago