Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बारूद के ढेर पर चिंगारी जैसी है नेतन्याहू की ‘ईस्ट-1’ नीति. सहयोगियों के विरोध के बाद अलग-थलग पड़ने की कगार पर पहुंचा इज़रायल!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > वर्ल्ड > बारूद के ढेर पर चिंगारी जैसी है नेतन्याहू की ‘ईस्ट-1’ नीति. सहयोगियों के विरोध के बाद अलग-थलग पड़ने की कगार पर पहुंचा इज़रायल!
वर्ल्ड

बारूद के ढेर पर चिंगारी जैसी है नेतन्याहू की ‘ईस्ट-1’ नीति. सहयोगियों के विरोध के बाद अलग-थलग पड़ने की कगार पर पहुंचा इज़रायल!

news desk
Last updated: September 12, 2025 7:04 pm
news desk
Share
नेतन्याहू की ईस्ट1 नीति
नेतन्याहू की ईस्ट1 नीति
SHARE

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे गाजा में तो संकट गहराएगा ही, इज़रायल पर भी बुरा असर पड़ेगा. उनके इस फैसले को लेकर जहां सहयोगी पश्चिमी देशों ने एतराज जताया है तो वहीं दूसरी तरफ इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर विराम लगना और मुश्किल होता दिख रहा है.

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ शब्दों में ऐलान किया है कि ‘कोई फ़िलिस्तीनी राज्य नहीं होगा, यह जगह हमारी है’. उन्होंने वेस्ट बैंक में लंबे समय से अटके पड़े विवादित ई1 बस्ती विस्तार प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए यह बयान दिया. यह प्रोजेक्ट न केवल वेस्ट बैंक को दो हिस्सों में बांट देगा, बल्कि पूर्वी यरुशलम को भी अलग-थलग कर देगा, जिस पर फ़िलिस्तीनी भविष्य के राज्य की राजधानी का दावा करते हैं.

नेतन्याहू ने कहा कि इज़रायल अपनी “विरासत, ज़मीन और सुरक्षा” की हर कीमत पर रक्षा करेगा. रक्षा मंत्रालय की योजना समिति से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रोजेक्ट के तहत यरुशलम के पूर्वी हिस्से में हजारों नए आवासों और बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर है.

क्या है ‘ईस्ट-1’ का विवाद ?

माले अदुमिम के पास स्थित 12 वर्ग किलोमीटर में फैला यह इलाका, जिसे “ईस्ट-1” या “ई1” कहा जाता है,  हालांकि इसके विस्तार की योजना नई नहीं है. इससे पहले भी इज़राइल ये योजना प्रस्तावित कर चुका है, जिसे अमेरिका और यूरोपीय देशों के दबाव के चलते 2012 और 2020 में रोक दिया गया था. मगर अब इसे दोबारा आगे बढ़ाया जा रहा है.

वेस्ट बैंक में बनी सभी इज़रायली बस्तियां संयुक्त राष्ट्र और चौथे जिनेवा कन्वेंशन के मुताबिक अवैध मानी जाती हैं. अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, किसी भी कब्ज़ा करने वाली शक्ति को अपनी आबादी को कब्जे वाले इलाकों में बसाने की अनुमति नहीं है. हालांकि इज़रायल इस दलील को खारिज करता है और कहता है कि ये बस्तियां कानूनी हैं क्योंकि 1967 से पहले वेस्ट बैंक किसी मान्यता प्राप्त संप्रभु राज्य का हिस्सा नहीं था.

सहयोगी देशों ने दी इज़राइल को चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य पश्चिमी देशों ने नेतन्याहू के इस फैसले पर चिंता जताई है कि. इज़राइल का यह कदम टू स्टेट समाधान को लगभग असंभव बना देगा. उनका कहना है कि बस्ती विस्तार की इस योजना से वेस्ट बैंक का भौगोलिक नक्शा ही बदल जाएगा और पूर्वी यरुशलम बाकी फ़िलिस्तीनी इलाकों से कट जाएगा. इसके साथ ही इज़राइल के सहयोगी पश्चिमी देशों ने संकेत दिया है कि अगर इज़रायल पीछे नहीं हटा तो वे आगामी यूएन महासभा में फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने पर विचार कर सकते हैं, जिससे इजराइल अलग-थलग पड़ सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू का यह कदम न सिर्फ फ़िलिस्तीनियों के सपनों पर गहरी चोट है बल्कि यह इज़रायल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अलग-थलग कर सकता है. खासतौर पर उस समय जब दो दिन पहले ही इज़रायल ने क़तर में हमास नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश की थी. यह विवादित फैसला दशकों से चले आ रहे इज़रायल-फ़िलिस्तीन संघर्ष में एक नई और गंभीर चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #e1policy, #EuropeNews, #EuropePolitics, #GAZA, #gazacity, #GazaWar, #indianpresshouse, #Israel, #IsraelGazaConflict, #IsraelPalestine, #israelpalestineconflict, #jerusalam, #MiddleEast, #MiddleEastConflict, #MiddleEastPeace, #Netanyahu, #WorldNews, #WorldPolitics, #WorldWar3
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सोनिया गांधी पर केस दर्ज की मांग करने वाली याचिका को कोर्ट ने किया खारिज सोनिया गांधी पर केस दर्ज की मांग करने वाली याचिका को कोर्ट ने किया खारिज… जाने क्या था मामला?
Next Article बिहार चुनाव बिहार: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर छोटे सहयोगियों की लग सकती है लॉटरी!, जेडीयू के कोटे पर नीतीश की नजर.

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US Midterm Election: चुनाव में हार के बाद भी नहीं बदले ट्रंप के तेवर, बोले- मौका मिला तो ईरान पर फिर करूंगा हमला

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान नीति एक बार…

8 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी की आंखों में परेशानी का…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का सत्ता तंत्र, अब अमेरिकी मिडटर्म…

9 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में अपनी अलग पहचान बना ली…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?