Trending News

‘GOAT Tour’ की खुमारी में भारतीय फैन्स, पीएम मोदी और राहुल गांधी से भी हो सकती है मेसी की मुलाकात!

फ़ुटबॉल की दुनिया के बादशाह, लियोनेल मेसी, 13 दिसंबर से अपने मोस्ट अवेटेड ‘GOAT Tour’ के लिए भारत आ रहे हैं। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिन के दौरे में देश के चार प्रमुख शहर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में धूम मचने वाली है। मेसी के आगमन से पहले ही सुरक्षा से लेकर टिकटों की आसमान छूती कीमत, हर तरफ़ चर्चा का विषय बनी हुई है।

टूर का हाई-प्रोफाइल शेड्यूल

कोलकाता में वो 13 दिसंबर को मेसी अपनी 70-फीट की विशाल मूर्ति का वर्चुअल अनवील करेंगे। इसके बाद मेन इवेंट युवा भारती स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच है। गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, ममता बनर्जी और सौरव गांगुली जैसी हस्तियां शामिल होंगी, जबकि मेस्सी को Z-कैटेगरी सिक्योरिटी मिलेगी।

हैदराबाद में सेम डे, मेसी राजीव गांधी स्टेडियम में एक 7v7 एग्ज़िबिशन मैच खेलेंगे। जहां तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी इसमें शामिल होंगे और उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी इनवाइट किया है। इंटर मियामी के स्टार्स सुआरेज़ और डी पॉल भी दिख सकते हैं इवेंट में।

14 दिसंबर को मुंबई में ‘पैडल कप’, एक सेलिब्रिटी फ़ुटबॉल मैच, और वानखेड़े स्टेडियम में चैरिटी फ़ैशन शो होगा, जिसमें मेसी की 2022 वर्ल्ड कप यादगार चीज़ों की नीलामी होगी।

और 15 दिसंबर को नई दिल्ली होगा मेसी के भारत दौरे का फ़ाइनल स्टॉप। 15 को मेसी PM से मिलेंगे और अरुण जेटली स्टेडियम में समापन समारोह होगा।

मेसी से मिलने का ‘गोल्ड टिकट’ है 10 लाख का!
मेसी टूर का सबसे बड़ा बज़ है उनका सुपर-एक्सक्लूसिव ‘Meet and Greet’ पैकेज। मेसी से हाथ मिलाने और एक फ़ोटो क्लिक करवाने के लिए आपको 10 लाख रुपए खर्च करने होंगे। जिससे एक्सपर्ट्स एक रिकॉर्ड तोड़ क़ीमत बता रहे है!

इस VIP डील में मेसी के साथ एक क्विक मीटिंग, 6 लोगों के ग्रुप में प्रोफ़ेशनल फ़ोटोशूट, प्रीमियम लाउंज एक्सेस, और दिल्ली इवेंट का टॉप-क्लास टिकट शामिल है। ये वीआईपी अनुभव सिर्फ़ मुंबई और नई दिल्ली के इवेंट्स के लिए है। सामान्य फ़ैंस के लिए इवेंट टिकट 2,250 रुपए से शुरू होकर 8,250 रुपए तक हैं।

news desk

Recent Posts

सौरव गांगुली बायोपिक: राजकुमार राव ने शुरू की ‘दादा’ की शूटिंग, फिल्म के टाइटल और मुहूर्त का हुआ खुलासा

बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम.एस. धोनी और…

4 minutes ago

ट्रंप की दो टूक: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा खुद करें तेल आयातक देश, अमेरिका को अब जरूरत नहीं

वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

34 minutes ago

अप्रैल में लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानिए कौन-सा फोन ला रहा है क्या खास

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके…

3 hours ago

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

14 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

15 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

19 hours ago