Trending News

साल 2025 के टॉप मेकअप ट्रेंड्स: जेन Z और मिलेनियल्स के फेवरेट लुक्स

ब्लश गेम से लेकर नेचुरल ब्राउज और बोल्ड लिप्स तक ! जेन Z और मिलेनियल्स ने इन सभी को 2025 में बनाया अपना स्टाइल स्टेटमेंट। इन ट्रेंड्स ने इंडियन मार्केट में फैशन और ब्यूटी का खेल ही बदल दिया।

साल 2025 अपने फिनिशिंग टच पर है और फैशन और ब्यूटी की दुनिया में यह साल काफी खास रहा। जेन Z और मिलेनियल्स ने अपने मेकअप स्टाइल में कुछ नई ट्रिक्स आज़माईं, वहीं कुछ पुराने ट्रेंड्स ने भी लाजवाब वापसी की। इंडियन मार्केट में इन ट्रेंड्स की पकड़ साफ देखने को मिली। आइए, जानते हैं इस साल के 5 सबसे बड़े मेकअप ट्रेंड्स।

  1. ब्लश बूम (Blush Boom)

इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर मेकअप इंफ्लुएंसर्स ने इस साल ब्लश को ट्रेंड बना दिया। इतना ज्यादा कि सिर्फ ब्लश से ही आप अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं। ब्लश सिर्फ गालों तक सीमित नहीं रहा बल्कि लड़कियां ब्लश से ही ऑय और चिन सेट करती हैं । इस ट्रेंड से चेहरा नैचुरली ग्लोइंग दिखता है। मार्केट में आने वाले अलग-अलग ब्लश लड़कियों के फेवरेट बन गए। चाहे वो पाउडर ब्लश हो, क्रीम ब्लश हो, रोल-ऑन हो, लिक्विड हो, या फिर मूस ब्लश हो। कलर से लेकर टेक्सचर तक, ब्लश में सब हिट है।

  1. लाइट मेकअप बेस (Light Makeup Base)

हैवी, लेयर्ड फाउंडेशन का जमाना अब पीछे छूटता दिख रहा है। लड़कियां अब हल्के मेकअप बेस पर ज्यादा भरोसा करती हैं। 2025 में ब्यूटी लवर्स ने लाइट मेकअप बेस और कंसीलर पर ज्यादा ध्यान दिया। इसका मतलब है कम प्रोडक्ट, ज्यादा नेचुरल लुक। त्वचा की नैचुरल खूबसूरती सामने आती है और फेस भी फ्रेश और लाइट दिखाई देता है। ज़रा भी ऑयली नहीं, एकदम स्मूद और लाइट बेस के साथ एवरीडे ईज़ी लुक।

  1. नेचुरल ब्राउज (Natural Brows)

बोल्ड थिक ब्राउज अब आउट ऑफ फैशन हैं। नेचुरल लुकिंग आईब्राउज का अब ज़माना आ चुका है। लड़कियां अब ब्राउ जेल या पाउडर का इस्तेमाल कर ब्राउज फिक्स करने में यकीन रखती हैं, जिससे लुक नेचुरल, लेकिन हाइलाइटेड नजर आता है। यह ट्रेंड हर चेहरे पर फिट बैठता है और मेकअप को बहुत ही सॉफ्ट और एलीगेंट टच देता है।

  1. डुई फिनिश (Dewy Finish)

शाइनी स्किन का क्रेज हर किसी को है, लेकिन 2025 में डुई ग्लो लुक फैशन लवर्स का दिल जीत ले गया। यह ट्रेंड सिर्फ ग्लोइंग स्किन ही नहीं देता, बल्कि हाइड्रेटेड और फ्रेश लुक भी लाता है। चाहे रोज़ाना का लुक हो या शादी का दिन, फर्स्ट चॉइस है डुई ग्लो। इसका सीक्रेट? लाइटवेट हाइलाइटर, मॉइस्चराइज़र और टच ऑफ ग्लॉस।

  1. वाइन और चेरी लिप्स (Wine & Cherry Lips)

एक ऐसा ट्रेंड जो कभी नहीं बदलता, वह है लिप्स का बोल्ड लुक। वाइन और चेरी शेड्स ने मेकअप की दुनिया में बोल्डनेस का नया पैरामीटर सेट किया। सिर्फ लिपस्टिक नहीं, बल्कि नेल्स पर भी इन गहरे, फ्रूट-इंस्पायर्ड शेड्स देखने को मिले। यह ट्रेंड लड़कियों को किसी भी लुक में डिफरेंट और स्टाइलिश बना देता है।

2025 फैशन एरा में काफी आगे रहा। अब 2026 में ट्रेंड सेंटर्स कौन कौन से नए ट्रेंड्स लाएंगे, उसका इंतज़ार हर फैशन लवर को है.

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

8 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

8 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

8 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

8 hours ago