खेल

नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट: विकास-अनिल की जोरदार बल्लेबाजी से नगर आयुक्त की टीम बनी चैंपियन

लखनऊ। विकास सिंह (53) और अनिल सिंह (46) की शानदार पारियों की बदौलत नगर आयुक्त की टीम ने नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लखनऊ महापौर एकादश को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में महापौर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बनाए। इस स्कोर में मुकेश (56), अनुराग (46) और सौरभ (30) के योगदान ने टीम को मजबूत स्थिति दिलाई। नगर आयुक्त की ओर से पकंज ने दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर आयुक्त टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज आकाश सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विकास सिंह (53) और अनिल सिंह (46) ने दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी करते हुए स्कोर 125 तक पहुंचाया, जिससे टीम की जीत पक्की हो गई। विकास ने 46 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाए।

शानदार प्रदर्शन के लिए विकास सिंह को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पुरस्कार मुकेश सिंह और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पुरस्कार आकाश कुमार को दिया गया।

news desk

Recent Posts

अक्टूबर में बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट! त्योहारों के चलते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम…

5 minutes ago

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

9 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

9 hours ago

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है…

10 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

10 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

10 hours ago