खेल

लखनऊ में ITF टेनिस टूर्नामेंट: तरुका- सलोनी फाइनल में, मेंस डबल्स में बड़ा उलटफेर

लखनऊ.उत्तर प्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) से संबद्ध एप्लॉम्ब द्वारा आयोजित ‘द फ्रेंड्स कप’ टेनिस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। पद्मश्री मुहम्मद शाहिद स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले 1 अप्रैल से खेले जाएंगे।

महिला वर्ग में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सेमीफाइनल में तरुका श्रीवास्तव और सलोनी कुमारी ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। तरुका ने समृद्धि सिंह को 6-1, 6-1 से हराया, जबकि सलोनी ने प्रियंका सिंह को कड़े मुकाबले में 6-0, 3-6, 10-7 से पराजित किया।

महिला 40+ वर्ग में मंजू खरे और प्रियंका भाटिया ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 45+ वर्ग में विमुखी सिंह और विवाह चौधरी ने जीत हासिल की।

पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले

पुरुष 35+ वर्ग में आशीष अवस्थी ने इंद्र को 6-2, 6-4 से हराया।
40+ वर्ग में सुनील और अंकुर कपूर ने जीत दर्ज की।
45+ वर्ग में स्वर्णदीप सिंह ने ऋषि शर्मा को 6-2, 6-2 से हराया।
50+ वर्ग में मनीष मेहरोत्रा ने आनंद जीत लाल को 6-1, 6-1 से मात दी।

55+ वर्ग में आलोक भटनागर और विश्वास वर्मा ने जीत हासिल की, जबकि 60+ वर्ग में लक्ष्मण सिंह और अनिल कुमार ने अपने मुकाबले जीते।

65+ वर्ग में रामलाल श्रीवास्तव और अयान शेख विजयी रहे, जबकि 70+ वर्ग में शैलेन्द्र खंडेलवाल ने के.एन. यादव को 6-2, 6-0 से हराया।

इस प्रतियोगिता में 25 मार्च से शुरू हुए मुकाबलों में भारत सहित एशिया के 165 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

मेंस डबल्स सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर

टूर्नामेंट के मेंस डबल्स सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गैर वरीय जोड़ी अजीत कुमार दुबे और नवीन चरण ने शीर्ष वरीय जोड़ी अनिल कुमार और लक्ष्मण सिंह को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अजीत और नवीन की जोड़ी ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबला 6-4, 6-3 से अपने नाम किया। पूरे मैच में उन्होंने दबाव बनाए रखा और मजबूत सर्विस व सटीक रिटर्न के दम पर विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।

लखनऊ में जारी इस ITF टूर्नामेंट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। फाइनल मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

7 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

7 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

7 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

7 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

7 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

8 hours ago