Trending News

बजट से पहले बाजार में हड़कंप, संसद में थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आम बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से थोड़ी देर में आम बजट पेश करने वाली हैं। बजट से पहले उन्होंने राष्ट्रपति को बजट की प्रति सौंपी है। करीब एक घंटे बाद वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी।

इस बीच बजट से पहले ही बाजार पर असर दिखने लगा है। सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जबकि शेयर बाजार भी नकारात्मक रुख के साथ लाल निशान में खुला है।

दूसरी ओर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। उनका बजट ‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर केंद्रित रहने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, ग्रामीण विकास और नई रोजगार गारंटी योजना को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार वित्त मंत्री ने बजट रणनीति में अहम बदलाव करते हुए पार्ट-B पर विशेष जोर दिया है। यही खंड देश के दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों, ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत भागीदारी, रोजगार सृजन, कौशल विकास और रणनीतिक रोडमैप को नई दिशा देगा।

बताया जा रहा है कि बजट में स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के लाभ को बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स व निर्यात क्षमता को सशक्त बनाने पर खास फोकस रहेगा।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

6 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

7 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

11 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

12 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

14 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

14 hours ago