महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उलझा मामला
बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान अब जल्द ही होने वाला है. लेकिन दोनों गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ ही दिख रहा है. महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सहमति अभी तक नहीं बन पाई है. लेकिन सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने लगभग 40 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं.
कांग्रेस ने तय किए 40 प्रत्याशी!
महागठबंधन में बाहर से ‘एकजुटता’ का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर हर दल अपने राजनीतिक हित साधने में जुटा है. खबरों की माने तो कांग्रेस ने अब तक जिन 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं, उनमें से कई वर्तमान विधायक भी हैं, लेकिन कुछ पुराने चेहरों को हटाने की भी तैयारी है.
गठबंधन ने अब तक भले ही सीटें तय नहीं की हैं, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार बैठकों में उसने लगभग 40 नामों को हरी झंडी दे दी है. पार्टी अंदर से इस स्थिति में है कि जैसे ही गठबंधन में सीटें मिलेंगी, वह बिना देरी के प्रत्याशी घोषित कर सकेगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस का ये कदम आरजेडी पर दवाब बनाने के लिए उठाया गया हैं.
वीआईपी ने बढ़ाया प्रेशर?
वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने यह कहते हुए नई तारीख की घोषणा कर दी कि दशहरे के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान होगा जबकि पहले कहा जा रहा था कि 15 सितंबर तक सीटें तय हो जाएंगी. वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए गठबंधन की एकता को मज़बूत बताया, लेकिन उनके सीट बंटवारे की तारीख को बार-बार आगे बढ़ाने से यह शक गहराता जा रहा है कि भीतर सब कुछ सहज नहीं है.
साहनी पहले भी अपने उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. अब अगर सीटें उनकी अपेक्षा से कम मिलती हैं, तो वीआईपी का रूख बदल सकता है. जो महागठबंधन के लिए संकट का कारण बन सकता है.
महागठबंधन के लिए यह समय रणनीतिक रूप से बहुत नाजुक है. अगर जल्द ही सीटों पर सहमति नहीं बनी, तो न केवल प्रचार अभियान प्रभावित होगा, बल्कि जनता के बीच महागठबंधन का संदेश भी कमजोर पड़ेगा.
जाहिर है अगर महागठबंधन चुनाव से पहले इस अंदरूनी खींचतान को नहीं सुलझा पाया, तो चुनाव में उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…
लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…
दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…
झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…
खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…