Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उलझा मामला! कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम तो वीआईपी ने दी नई डेडलाइन?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उलझा मामला! कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम तो वीआईपी ने दी नई डेडलाइन?
Trending Newsराज्य

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उलझा मामला! कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम तो वीआईपी ने दी नई डेडलाइन?

news desk
Last updated: September 29, 2025 12:59 pm
news desk
Share
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उलझा मामला
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उलझा मामला
SHARE

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान अब जल्द ही होने वाला है. लेकिन दोनों गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ ही दिख रहा है. महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सहमति अभी तक नहीं बन पाई है. लेकिन सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने लगभग 40 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं.

कांग्रेस ने तय किए 40 प्रत्याशी!

महागठबंधन में बाहर से ‘एकजुटता’ का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर हर दल अपने राजनीतिक हित साधने में जुटा है. खबरों की माने तो कांग्रेस ने अब तक जिन 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं, उनमें से कई वर्तमान विधायक भी हैं, लेकिन कुछ पुराने चेहरों को हटाने की भी तैयारी है.
गठबंधन ने अब तक भले ही सीटें तय नहीं की हैं, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार बैठकों में उसने लगभग 40 नामों को हरी झंडी दे दी है. पार्टी अंदर से इस स्थिति में है कि जैसे ही गठबंधन में सीटें मिलेंगी, वह बिना देरी के प्रत्याशी घोषित कर सकेगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस का ये कदम आरजेडी पर दवाब बनाने के लिए उठाया गया हैं.

वीआईपी ने बढ़ाया प्रेशर?

वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने यह कहते हुए नई तारीख की घोषणा कर दी कि दशहरे के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान होगा जबकि पहले कहा जा रहा था कि 15 सितंबर तक सीटें तय हो जाएंगी. वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए गठबंधन की एकता को मज़बूत बताया, लेकिन उनके सीट बंटवारे की तारीख को बार-बार आगे बढ़ाने से यह शक गहराता जा रहा है कि भीतर सब कुछ सहज नहीं है.

साहनी पहले भी अपने उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. अब अगर सीटें उनकी अपेक्षा से कम मिलती हैं, तो वीआईपी का रूख बदल सकता है. जो महागठबंधन के लिए संकट का कारण बन सकता है.

महागठबंधन के लिए यह समय रणनीतिक रूप से बहुत नाजुक है. अगर जल्द ही सीटों पर सहमति नहीं बनी, तो न केवल प्रचार अभियान प्रभावित होगा, बल्कि जनता के बीच महागठबंधन का संदेश भी कमजोर पड़ेगा.

जाहिर है अगर महागठबंधन चुनाव से पहले इस अंदरूनी खींचतान को नहीं सुलझा पाया, तो चुनाव में उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AssemblyElections, #BiharElections2025, #BiharPolitics, #BreakingNews, #CandidateList, #Congress, #ElectionStrategy, #indianpresshouse, #IndiaPolitics, #MukeshSahani, #NewsUpdate, #PoliticalNews, #RJD, #SeatSharing, #VIP
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बीजेपी प्रवक्ता प्रिंटू महादेव किस बीजेपी नेता ने दी राहुल गांधी को सीने पर गोली मारने की धमकी दी? कांग्रेस ने साजिश की जताई आशंका.
Next Article World Heart Day 2025 विश्व हृदय दिवस 2025: “Don’t Miss a Beat” – जानिए क्यों जरूरी है दिल की सुरक्षा और कैसे करें बचाव

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के जरिए अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया है। जुलाई महीने के सरकारी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

इंस्टाग्राम के बाद अब Spotify बन रहा कांग्रेस का हथियार! युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन रहा है राहुल गांधी का Podcast

पिछले कुछ समय से देश की राजनीति में सोशल मीडिया ने एक बेहद अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ज़माना…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?