Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ में 22 से 24 अगस्त तक नवजात स्वास्थ्य पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > लखनऊ में 22 से 24 अगस्त तक नवजात स्वास्थ्य पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
राज्य

लखनऊ में 22 से 24 अगस्त तक नवजात स्वास्थ्य पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

news desk
Last updated: August 20, 2025 10:37 am
news desk
Share
IAP Neocon 2025
IAP Neocon 2025
SHARE

लखनऊ : भारतीय बाल अकादमी (आईएपी) के नियोकोन के नियोनेटोलॉजी स्पेशिलिटी चैप्टर का 16वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 22 से 24 अगस्त तक राजधानी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण आयोजन से पहले बुधवार को उसी स्थल पर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

आईएपी का उद्देश्य और योगदान

मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए आईएपी उत्तर प्रदेश शाखा के पूर्व अध्यक्ष और सम्मेलन के मुख्य आयोजन चेयरमैन डॉ. संजय निरंजन ने बताया कि आईएपी 60 वर्षों से भारत में बाल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित संगठन है. लगभग 48 हजार बाल रोग विशेषज्ञ इसके सदस्य हैं, जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संगठन बनाते हैं. यह संगठन बच्चों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य सुधार के लिए WHO, यूनिसेफ, एनएचएम, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहा है.

उत्तर प्रदेश में बाल स्वास्थ्य की स्थिति

भारतीय बाल अकादमी लखनऊ शाखा की अध्यक्ष डॉ. शालिनी भसीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ बच्चों पर मात्र 2500 बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जो बेहद कम है. उन्होंने कहा कि राज्य में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में सुधार तो हुआ है, लेकिन नवजात शिशु मृत्यु दर (एनएमआर) में अपेक्षित कमी नहीं आई है.

सम्मेलन का उद्देश्य और विषय

कार्यशाला में उपस्थित डॉ. शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि नियोनेटोलॉजी स्पेशिलिटी चैप्टर 16 वर्ष पहले एनएमआर को कम करने के उद्देश्य से शुरू हुआ था. इस वर्ष सम्मेलन “नवजात शिशु सम्बन्ध: विज्ञान, प्रोद्योगिकी और देखभाल का सेतु” विषय पर आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन का उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने तथा जीवित बचे बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी रणनीतियों की योजना तैयार करना है.

कार्यशालाएं और विशेषज्ञों की भागीदारी

आयोजन सचिव डॉ. आकाश पंडिता ने बताया कि 22 अगस्त को केजीएमयू, एसजीपीजीआई, कमांड हॉस्पिटल, मेदांता, एरा, अपोलो मेडिक्स और हेल्थ सिटी सहित कई संस्थानों में सात कार्यशालाएं आयोजित होंगी. इनमें नवजात हीमो डायनेमिक, नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन, कंगारू मदर केयर, नवजात नर्सिंग और क्रिटिकल केयर जैसे विषय शामिल होंगे. इन कार्यशालाओं में देश के विभिन्न राज्यों व सात अन्य देशों से लगभग 800 बाल रोग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे.

उद्घाटन और प्रमुख चर्चा बिंदु

सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 23 अगस्त की शाम मुख्य सचिव, स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश एवं आईएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसंत खालाटकर द्वारा किया जाएगा.
सम्मेलन में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा होगी –

  • नवजात पुनर्जीवन के लिए सर्वाइवल तकनीक
  • कम वजन के बच्चों के लिए कंगारू मदर केयर और स्तनपान
  • एनीमिया मुक्त भारत
  • कुपोषण निवारण
  • टीकाकरण एवं अन्य रणनीतियाँ
  • चिकित्सा संस्थानों का डिजिटलीकरण
  • रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण
  • रोगियों का तीव्र एवं सुरक्षित संदर्भन

आयोजन समिति

मुख्य आयोजन अध्यक्ष डॉ. संजय निरंजन, आयोजन सचिव डॉ. आकाश पंडिता और उपमुख्य आयोजन अध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर डॉ. शालिनी त्रिपाठी, सलमान खान और डॉ. टी. आर. यादव सहित कई विशेषज्ञों ने मीडिया से संवाद किया.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #ChildCare, #ChildHealth, #DoctorsMeet, #HealthcareIndia, #HealthConference, #IAP, #IndiaHealth, #indianpresshouse, #Lucknow, #MedicalConference, #MedicalResearch, #MedicalUpdates, #NationalConference, #NeonatalCare, #NewbornCare, #UPHealth
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article उपराष्ट्रपति चुनाव: ‘तमिल’ बनाम ‘तेलुगु’ उपराष्ट्रपति चुनाव: ‘तमिल’ बनाम ‘तेलुगु’ से क्यों गरमाई दक्षिण भारत की राजनीति ?
Next Article लोकसभा मानसून सत्र सदन‌ में हुआ 130वें संविधान संशोधन बिल का जमकर विरोध, गृहमंत्री के सामने फाड़ी गईं बिल की प्रतियां.

फीचर

View More

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा को देखना पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे जमीन…

By news desk 6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में सवार 174 यात्रियों की सांसें…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

दिल्ली की हवा में जहर घुलने से पहले सरकार का बड़ा फैसला! जानें किन गाड़ियों की एंट्री बंद, दफ्तरों में कैसे बदलेगा सिस्टम

सर्दियों की दस्तक से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के आसमान पर जहर घुलने लगा है। हर…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

2 अक्टूबर पर बापू की याद में देशभर में क्या होगा खास? जानें पूरी तैयारी!

जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था, तब 2 अक्टूबर की सुबह एक अलग ही हलचल लेकर आई।…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शवों को जलाने का…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?