वायरल चेहरे के पीछे पिंटू की टूटी ज़िंदगी
सोशल मीडिया की ताकत अजीब है। यहाँ कब कौन रातों-रात स्टार बन जाए, कहा नहीं जा सकता। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ का गाना ‘दिल ना दिया, दिल ना दिया…’ गाते हुए नजर आ रहा है। लोग उसे ‘कृष बॉय’ के नाम से बुला रहे हैं, उसके साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं, लेकिन इस वायरल मुस्कान के पीछे एक रूह कंपा देने वाला दर्द छिपा है।
कौन है ये वायरल लड़का?
इस लड़के का असली नाम पिंटू है। जमशेदपुर की सड़कों पर पिछले कई सालों से पिंटू को कचरा बीनते हुए देखा जाता रहा है। फटे हुए कपड़े, धूल से सना चेहरा और हाथों में कचरे का थैला, यही पिंटू की पहचान थी। दिन भर की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद जो थोड़े-बहुत पैसे मिलते, उनसे वो अपनी भूख और नशे की लत को शांत करता था।
बचपन में ही उजड़ गया पिंटू का आशियाना
पिंटू की ज़िंदगी की कहानी किसी फिल्मी ट्रेजेडी से कम नहीं है। बचपन में ही सिर से माँ का साया उठ गया। पिता ने दूसरी शादी की, तो घर में पिंटू के लिए जगह नहीं बची। सौतेली माँ के आने के बाद पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। बेघर होने के बाद पिंटू को सड़कों ने पनाह दी, लेकिन यहाँ उसे नशे की काली दुनिया ने घेर लिया।
सेल्फी की भीड़ और अकेलापन
आज पिंटू जहाँ भी जाता है, लोग उसे घेर लेते हैं। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई फोटो खिंचवा रहा है। लेकिन कड़वी सच्चाई ये है कि सेल्फी खिंचवाने वाली इस भीड़ में पिंटू का दुख-दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। सड़कों पर रहने और नशे की लत के कारण उसे कई गंभीर बीमारियों ने जकड़ लिया है। वायरल होने के बाद भी वो एक वक्त के खाने और सही इलाज के लिए मोहताज था।
NGO ने थामा उसका हाथ
जब पिंटू की हालत और उसकी कहानी सामने आई, तो एक स्थानीय NGO ने मदद का हाथ बढ़ाया है। संस्था ने पिंटू के बेहतर इलाज और उसे नशे की लत से बाहर निकालने की पूरी जिम्मेदारी ली है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि पिंटू को केवल पॉपुलैरिटी की नहीं, बल्कि सही काउंसलिंग और मेडिकल केयर की ज़रूरत है| उन्होंने आगे कहा कि हर वायरल चेहरे के पीछे एक इंसान होता है जिसकी अपनी ज़रूरतें और तकलीफें होती हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पिंटू अपनी बीमारियों को मात देकर एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करेगा।
मशहूर रैपर और सिंगर “बादशाह” अपने नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर बड़ी कानूनी…
लखनऊ में आज सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री…
ईरान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। सुप्रीम लीडर Ali Khamenei…
मलयालम सिनेमा के दो 'GOATs Superstarts “ममूटी और मोहनलाल” करीब 10 साल बाद स्क्रीन शेयर…
होली के त्यौहार से ठीक पहले आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है।…
बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से एक 'ठंडी जंग' की चर्चा जोरों पर…