Entertainment

तकरार के बाद अब साथ काम? सोनू सूद और राजपाल यादव की मुलाक़ात ने फिल्म इंडस्ट्री में मचाई हलचल!

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से एक ‘ठंडी जंग’ की चर्चा जोरों पर थी। एक तरफ थे इंडस्ट्री के ‘मसीहा’ कहे जाने वाले “सोनू सूद” और दूसरी तरफ कॉमेडी के बेताज बादशाह “राजपाल यादव”। लेकिन शुक्रवार शाम मुंबई में जो नज़ारा दिखा, उसने सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया। राजपाल यादव और सोनू सूद न केवल साथ नज़र आए, बल्कि एक-दूसरे को गले लगाकर ये मेसेज भी दे दिया कि उनके बीच सब ‘ऑल इज़ वेल’ है।

क्या था पूरा मामला?
विवाद तब शुरू हुआ जब 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल जाना पड़ा। उस वक्त सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की थी कि राजपाल को काम दिया जाए और उन्हें ‘साइनिंग अमाउंट’ एडवांस में मिले ताकि उनकी फाइनेंसियल स्थिति सुधर सके।

हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव के तेवर कुछ अलग ही दिखे। उन्होंने एक इंटरव्यू में तीखा रिएक्शन देते हुए कहा था, “इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि मुझे काम मांगने की जरूरत है। मेरे पास अगले 7 सालों के लिए 1200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स हैं।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या राजपाल ने सोनू की मदद को अपना अपमान समझ लिया?

शुक्रवार को राजपाल यादव अचानक सोनू सूद के ऑफिस ‘शक्ति सागर प्रोडक्शंस’ पहुंचे। जैसे ही दोनों बाहर आए, पैपराजी के कैमरों ने उस पल को कैद कर लिया जिसका फैंस इंतज़ार कर रहे थे। दोनों सितारे हंसते-मुस्कुराते हुए साथ चले और एक-दूसरे को गले लगाया।

सूत्रों की मानें तो राजपाल यादव ने क्लियर किया कि उनकी बातों का मतलब सोनू को नीचा दिखाना नहीं था, बल्कि वो अपनी आत्मनिर्भरता ज़ाहिर कर रहे थे। वहीं सोनू सूद ने भी बड़े भाई की तरह उनकी बातों को समझा।

क्या साथ में आएगी कोई फिल्म?
सोनू सूद ने पहले ही वादा किया था कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। इस ताज़ा मुलाक़ात के बाद गेस लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट की ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

news desk

Recent Posts

फ्रांस से इटली तक क्यों सड़कों पर उतरे लोग? महंगाई से लेकर शिक्षा बजट तक, आखिर यूरोप में क्यों भड़का गुस्सा?

नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…

1 hour ago

हर वक्त मोबाइल में डूबे रहते हैं? स्क्रीन की यह आदत मानसिक सेहत और अपनों से रिश्तों पर डाल सकती है असर!

नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…

1 hour ago

शरद पूर्णिमा की रात आखिर क्यों जागते हैं लोग? मां लक्ष्मी से श्रीकृष्ण की महारास तक, जानिए 4 अनोखी लोककथाएं

नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा की चांदनी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई मान्यताएं…

1 hour ago

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है, लेकिन उसका नाम…

1 hour ago