Entertainment

अश्लील कंटेंट केस के बाद अब नया बवाल ! यूट्यूबर शादाब जकाती पर को-स्टार के पति ने लगाया मर्डर की साजिश का आरोप

अपने वायरल डायलॉग “दस रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी” से इंटरनेट सेंसेशन बने मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर लीगल ट्रबल में दिख रहे हैं। इस बार मामला कंटेंट या अश्लीलता का नहीं, बल्कि एक सीरियस फैमिली ड्रामा और जानलेवा साजिश के आरोपों का है। मेरठ के इंचौली थाने में एक शख्स ने शादाब और अपनी वाइफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा सीन?
इंचौली के रहने वाले खुर्शीद उर्फ सोनू, जो टायर रिपेयरिंग का काम करते हैं, उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। खुर्शीद का दावा है कि उनकी पत्नी, ईरम, शादाब जकाती के साथ वीडियो शूट करने के चक्कर में कई-कई दिनों तक घर से गायब रहती है। खुर्शीद ने जब इस पर ऑब्जेक्शन जताया, तो उन्हें न केवल गालियां दी गईं, बल्कि तलाक की धमकी भी मिली।

मुझे मारने का प्लान बनाया जा रहा है
खुर्शीद ने पुलिस के सामने होते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उनका सीधा आरोप है कि उनकी पत्नी और शादाब जकाती मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे हैं। खुर्शीद ने बताया, ‘मैं हार्ट पेशेंट हूँ, जब मैंने अपनी पत्नी को शादाब के साथ देहरादून जाने से रोका, तो उसने मुझसे कहा कि तू मर क्यों नहीं जाता’। पीड़ित पति का ये भी कहना है कि उसे शादाब के पैसों और Influence का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है।

पत्नी का काउंटर-अटैक: ‘सब झूठ है’
विवाद बढ़ते ही शादाब की को-स्टार ईरम ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पति के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे फेक बताया। ईरम का कहना है कि खुर्शीद उनके साथ मारपीट करता है और उन्हें पहले ही तलाक दे चुका है। आगे उन्होंने कहा, ‘मैं शादाब के साथ सिर्फ काम (Professional work) करती हूँ ताकि अपने बच्चों का पेट पाल सकूँ। मेरे पति के सभी दावे बेबुनियाद हैं’।

पुलिस का क्या कहना है?
मेरठ पुलिस के मुताबिक, खुर्शीद ने थाने आकर अपनी शिकायत बताई है। सीओ सदर देहात, शिव प्रताप सिंह ने कहा कि फिलहाल कोई रिटेन कंप्लेंट (तहरीर) नहीं मिली है। जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर एक्शन लेगी।

आपको बता दें कि शादाब जकाती पहले भी अश्लील कंटेंट और नाबालिग के इस्तेमाल के केस में जेल की हवा खा चुके हैं और फिलहाल बेल पर बाहर हैं। इस नए विवाद पर अभी तक शादाब का कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

14 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

15 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

19 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

19 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

20 hours ago