पत्नी के अवैध संबंध से परेशान युवक ने बच्चों संग की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के कैराना इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. 38 वर्षीय सलमान नामक एक मजदूर ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना से पहले सलमान ने अपनी बहन को एक भावुक वीडियो भेजा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया.
सलमान लंबे समय से पारिवारिक विवादों और पत्नी के व्यवहार से तनाव में था. उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है, और इसी शक ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बच्चों — महक (12), शिफा (5),आयान (3) और 8 महीने की इंनायशा — को साथ लेकर यमुना नदी के पुल पर पहुंचा.
आत्महत्या से पहले बहन को बताया दर्द
राहगीरों ने उसे बच्चों के साथ खड़ा देखा, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में वह इतना भयावह कदम उठा लेगा. छलांग लगाने से ठीक पहले सलमान ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी बहन गुलिस्तां को भेजा। वीडियो में उसने कहा —
“मेरे बच्चों को कोई नहीं पाल पाएगा… अब मेरे पास कुछ नहीं बचा.” इस संदेश के कुछ ही देर बाद उसने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी.
सलमान की बहन गुलिस्तां ने बताया, “उसने कल रात रोते हुए मुझे फोन किया था. कह रहा था कि अब जीने की हिम्मत नहीं बची. मैंने बहुत समझाया लेकिन वह पूरी तरह टूट चुका था.”
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सीओ श्याम सिंह ने बताया कि सलमान और चारों बच्चों की तलाश जारी है. पुलिस ने सलमान की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…
लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…
दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…
झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…
खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…