चीन में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 (Junior Women’s Hockey Asia Cup 2026) में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस एकतरफा जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
13 खिलाड़ियों ने दागे गोल, पूजा मलिक रहीं टॉप स्कोरर
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच में भारत के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम की 13 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे।
- स्टार परफॉर्मर: भारत की ओर से पूजा मलिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 3 गोल किए।
- टीम वर्क: अन्य 12 खिलाड़ियों ने भी अपना योगदान देते हुए कुल 19 गोल का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा अंतर है।
सेमीफाइनल में किससे होगी भारतीय टीम की भिड़ंत?
क्वाटर्र फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद अब भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की नजरें खिताबी मुकाबले पर हैं।
सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ कोरिया (South Korea) और मलेशिया (Malaysia) के बीच खेले जाने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम से होगा। भारतीय टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उससे स्वर्ण पदक की मजबूत उम्मीद जताई जा रही है।