Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: आईफोन 18 प्रो या फोल्डेबल डुओ ? एप्प्ल के नए डिवाइसेज ने मचाई सनसनी!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > आईफोन 18 प्रो या फोल्डेबल डुओ ? एप्प्ल के नए डिवाइसेज ने मचाई सनसनी!
Trending Newsअन्य

आईफोन 18 प्रो या फोल्डेबल डुओ ? एप्प्ल के नए डिवाइसेज ने मचाई सनसनी!

news desk
Last updated: September 10, 2026 1:22 pm
news desk
Share
SHARE

अगर आप भी आईफोन के दीवाने हैं, तो एप्प्ल की ये खबर आपको चौंका सकती है! कंपनी ने एक बार फिर अपने नए डिवाइसेज के साथ टेक मार्केट में हलचल मचा दी है। एप्पल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च किया है। कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क  में आयोजित इस खास इवेंट में कंपनी ने आईफोन के अलावा एप्पल वॉच अल्ट्रा 4, वॉच सीरीज12 और एयरपॉड्स 5 भी पेश किए। तो आखिर इन नए डिवाइसेज में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें पिछले मॉडल्स से अलग बनाता है? आइए जानते हैं।

Contents
आईफोन 18 प्रो में क्या है खास?आईफोन डुओ में क्या है खास?एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 और सीरीज़ 12 क्या बदला?एयरपॉड्स 5 में क्यों है खास?

आईफोन 18 प्रो में क्या है खास?

एप्प्ल ने आईफोन 18 प्रो को कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया है। फोन में 48MP फ़्यूज़न मेन कैमरा के साथ पहली बार वैरिएबल अपर्चर तकनीक दी गई है, जिससे रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके तीनों रियर कैमरे 48MP के हैं। वहीं, नई A20 प्रो  चिप बेहतर परफॉर्मेंस और AI प्रोसेसिंग का दावा करती है। फोन में बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और AI टास्क के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा।

AI के मामले में आईफोन 18 प्रो में नया सिरी AI और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है। इसके अलावा छोटा डायनामिक आइलैंड , नए कलर ऑप्शन और एप्प्ल का C2 मॉडम भी प्रमुख बदलाव हैं। कंपनी के मुताबिक, C2 मॉडम कमजोर नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ कम बैटरी खर्च करता है। वहीं, आईफोन 18 प्रो में 36 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है।

आईफोन डुओ में क्या है खास?

एप्प्ल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है। इसमें बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले और फोन खोलने पर 7.6 इंच का फोल्डेबल सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन A20 प्रो चिपसेट से लैस है, जो तेज परफॉर्मेंस और AI फीचर्स देने का दावा करता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का डुअल फ्यूजन मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। आईफोन डुओ  में स्मार्टटेक और डुओ प्रीव्यू जैसे AI कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे। यह खास तौर पर डिजाइन किए गए iOS 27 पर चलता है, जिसमें मल्टीटास्किंग और स्प्लिट व्यू की सुविधा दी गई है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे।

एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 और सीरीज़ 12 क्या बदला?

एप्पल वॉच सीरीज़ 12  और वॉच अल्ट्रा 4  को नए S11 चिपसेट, एडवांस्ड हेल्थ सेंसिंग और AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों वॉच हर 5 सेकंड में हार्ट रेट मॉनिटर करती हैं और HRV ट्रैकिंग को भी बेहतर बनाया गया है। इनमें रेडिनेस स्कोर मिलता है, जो एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड और स्लीप डेटा के आधार पर रोजाना 0 से 10 तक का स्कोर देता है।

वॉचओएस 27 के साथ लाइव रिवाइंड, सिरी रीकैप और साउंड रिकग्निशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 में 50 घंटे की सामान्य और लो पावर मोड में 84 घंटे तक की बैटरी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है और यह नेचुरल और ब्लैक टाइटेनियम फिनिश में आती है। दूसरी ओर, सीरीज़ 12 42mm और 46mm साइज में उपलब्ध है। इसमें सिरेमिक केस की वापसी हुई है और सामान्य इस्तेमाल में करीब 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

एयरपॉड्स 5 में क्यों है खास?

एप्प्ल ने नए एयरपॉड्स 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनमें बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), अडैप्टिव ऑडियो और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इनमें पिछले मॉडल की तुलना में नॉइज़ रिडक्शन बेहतर है। कन्वर्सेशन अवेयरनेस बोलते समय वॉल्यूम कम कर देता है।

बेहतर साउंड के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन अडैप्टिव EQ, पर्सनलाइज़्ड स्पेशल ऑडियो और नया अकूस्टिक आर्किटेक्चर दिया गया है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो सिरी AI और लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट मिलता है। एयरपॉड्स 5 को IP57 रेटिंग मिली है, जो धूल, पानी और पसीने से सुरक्षा देती है। चार्जिंग के लिए USB-C और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कुल मिलाकर, एप्प्ल ने इस बार सिर्फ नए आईफ़ोन ही नहीं, बल्कि फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स  के जरिए अपनी पूरी डिवाइस रेंज में बड़े बदलाव पेश किए हैं। अब सवाल ये है कि क्या आईफोन डुओ और आईफ़ोन 18 प्रो के ये अपग्रेड भारतीय यूजर्स को उतने ही पसंद आएंगे, जितना एप्प्ल  को उम्मीद है?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Apple, AppleEvent, AppleWatchSeries12, AppleWatchUltra4, FoldableiPhone, IndianPressHouse, indianpresshouse indianpresshouse, indianpresshouse news, iPhone18Pro, iPhoneDuo, TechNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026: भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश
Next Article आकाश आनंद की विदाई के बाद अब कौन? मायावती के सामने उत्तराधिकारी चुनने की बड़ी चुनौती

फीचर

View More

नदी की रेत में छिपा है सोना, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं लोग! आखिर कैसे निकलते हैं कीमती कण और क्या है इस नदी का इतिहास?

रांची: झारखंड में बहने वाली एक ऐसी नदी भी है, जिसकी रेत में सोने के सूक्ष्म कण पाए जाते हैं।…

By vineet verma 9 Min Read

रात के सन्नाटे में क्यों रोने लगते हैं कुत्ते? क्या सच में दिखता है उन्हें भूत-प्रेत, या है इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह?

नई दिल्ली: रात का सन्नाटा हो और अचानक किसी कुत्ते के रोने…

8 Min Read

तोते सिर्फ इंसानों की नकल नहीं करते, पहेलियां भी सुलझाते हैं! आखिर इनके छोटे से दिमाग में ऐसा क्या है खास?

नई दिल्ली: तोते को इंसानों की आवाज की नकल करते और सुने…

11 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

MLC नतीजों पर मोदी का तंज, पवन खेड़ा का पलटवार- बताओ नागपुर में कौन जीता?

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं। बैलेट…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

Naseeruddin Shah Controversy: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर घिरे नसीरुद्दीन शाह, किरण रिजिजू और पुनीत इस्सर ने साधा निशाना

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर राजनीतिक और फिल्मी जगत में विवाद छिड़ गया है। जामिया मिल्लिया…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Israel Election: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना मुश्किल, अरब पार्टियों के हाथ में चाबी; इजरायल में सरकार बनाने के 4 रास्ते

Israel Election Results: इजरायल के चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने सत्ता बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। 90…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

MLC Election Results: चार राज्यों में बीजेपी का दबदबा, लेकिन वाराणसी-नागपुर में झटका; कांग्रेस को मिली सिर्फ एक सीट

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?