लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी यहां सात मुकाबले खेले जाएंगे । आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार मुकाबले के साथ होगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के शुरुआती 16 दिनों और कुल 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को दो-दो मैच आयोजित होंगे।
डबल हेडर वाले दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। लीग के बाकी मुकाबलों का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।
आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर राजधानी लखनऊ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टी20 विश्व कप के खत्म होते ही क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इंडियन प्रीमियर लीग के कार्यक्रम पर नजर डालें तो पहले चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस चरण में दो मैच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे।
पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
वहीं दूसरा मुकाबला 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। यह मैच दिन में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 का शेड्यूल
28 मार्च 2026: RCB vs SRH- 7:30 बजे, बेंगलुरु
29 मार्च 2026: MI vs KKR- 7:30 बजे, मुंबई
30 मार्च 2026: RR vs CSK- 7:30 बजे, गुवहाटी
31 मार्च 2026: PBKS vs GT- 7:30 बजे, मुल्लांपुर
1 अप्रैल 2026: LSG vs DC- 7:30 बजे, लखनऊ
2 अप्रैल 2026: KKR vs SRH- 7:30 बजे, कोलकाता
3 अप्रैल 2026: CSK vs PBKS- 7:30 बजे, चेन्नई
4 अप्रैल 2026: DC vs MI- 3:30 बजे, दिल्ली
4 अप्रैल 2026: GT vs RR- 7:30 बजे, अहमदाबाद
5 अप्रैल 2026: SRH vs LSG- 3:30 बजे, हैदराबाद
5 अप्रैल 2026: RCB vs CSK- 7:30 बजे, बेंगलुरु
6 अप्रैल 2026: KKR vs PBKS- 7:30 बजे, कोलकाता
7 अप्रैल 2026: RR vs MI- 7:30 बजे, गुवहाटी
8 अप्रैल 2026: DC vs GT- 7:30 बजे, दिल्ली
9 अप्रैल 2026: KKR vs LSG- 7:30 बजे, कोलकाता
10 अप्रैल 2026: RR vs RCB- 7:30 बजे, गुवहाटी
11 अप्रैल 2026: PBKS vs SRH- 3:30 बजे, मुल्लांपुर
11 अप्रैल 2026: CSK vs DC- 7:30 बजे, चेन्नई
12 अप्रैल 2026: LSG vs GT- 3:30 बजे, लखनऊ
12 अप्रैल 2026: MI vs RCB- 7:30 बजे, मुंबई
भारत में पिछले कुछ सालों में डेटा की खपत यानि “डाटा कंजम्पशन” ने सारे रिकॉर्ड…
लोकसभा में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला। विपक्ष…
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में लौट आए हैं।…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजधानी…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई पर पड़ रहे असर के बीच अमेरिका…
नई दिल्ली/पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। राज्यसभा…