Trending News

अब इंटरनेट चलाना होगा महंगा, सरकार लगाने जा रही है ‘Data Tax’; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

भारत में पिछले कुछ सालों में डेटा की खपत यानि “डाटा कंजम्पशन” ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन अब इंटरनेट यूजर्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर एक नया ‘इंटरनेट डेटा टैक्स’ लगाने की तैयारी में है। अगर ये नियम लागू होता है, तो आपके मंथली रिचार्ज प्लान्स की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं।

क्या है सरकार का प्लान?
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब पर GB के हिसाब से डेटा पर टैक्स लेने का प्लान बना रही है। “डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस” को ऑर्डर दिए गए हैं कि वो सितंबर 2026 तक इस टैक्स को लागू करने के लिए एक ठोस फ्रेमवर्क तैयार करे।

टेक एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर गवर्नमेंट महज 1 रुपए पर GB का Tax भी इम्पोज करती है, तो इससे सरकारी तिजोरी में सालाना 23,000 करोड़ रुपए का एडिशनल रेवेन्यू जेनरेट होगा। इस टैक्स का एक बड़ा उद्देश्य ‘डिजिटल एडिक्शन’ को कम करना भी है, ताकि लोग अनावश्यक रूप से घंटों सोशल मीडिया पर समय न बिताएं।

आम आदमी और डिजिटल इकोनॉमी पर प्रभाव
डेटा टैक्स का सबसे सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो वर्क-फ्रॉम-होम करते हैं या ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। टेलीकॉम कंपनियां इस टैक्स का बोझ सीधा ग्राहकों पर डालेंगी, जिससे रिचार्ज पोर्टफोलियो में 15-20% की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स के लिए वीडियो अपलोडिंग और स्ट्रीमिंग अब और ज्यादा खर्चीली हो जाएगी। डिजिटल इंडिया के तहत गांवों तक पहुँच रही इंटरनेट सेवाओं की गति इस टैक्स की वजह से धीमी पड़ सकती है।

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि जहां एक तरफ यह राजस्व बढ़ाने का अच्छा जरिया है, वहीं दूसरी तरफ यह “डिजिटल इंडिया” अभियान की स्पीड को बाधित कर सकता है। इंटरनेट डेटा टैक्स का आना तय लग रहा है, लेकिन इसकी दरें क्या होंगी, इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है।

news desk

Recent Posts

यूपी 2027 से पहले दलित सियासत में नई एंट्री की आहट, रोहिणी घावरी के वाल्मीकि दांव से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

स्विट्जरलैंड से भारत लौटने के बाद रोहिणी घावरी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता की चर्चा…

1 hour ago

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता…

2 hours ago

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों…

3 hours ago

लखनऊ की सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। बरेली में 26 और 27 सितंबर को होने वाली 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स…

4 hours ago

जॉर्डन हमले से जुड़े चीन के तार! ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें, 3 अमेरिकी सैनिकों की हुई थी मौत

वॉशिंगटन। जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर 17 जुलाई को हुए भीषण ईरानी मिसाइल हमले…

4 hours ago