क्राइम

कोटा में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, सोशल मीडिया रील्स को लेकर पुरानी रंजिश का शक

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर एक किशोर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बारां में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर शाम तीनों वापस लौटे थे, लेकिन रात करीब 10 बजे किशोर अकेला अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।मृतक के दोस्त ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद आरोपियों ने ही फोन कर उसे जानकारी दी कि उसका दोस्त घायल हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी। किशोर नाली में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

परिजनों के मुताबिक, मृतक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था और अक्सर वीडियो बनाकर रील्स अपलोड करता था। उसकी रील्स को सोशल मीडिया पर काफी लोग देखते और शेयर करते थे। परिवार का कहना है कि इसी बात को लेकर कुछ लड़के उससे नाराज रहते थे। पहले भी स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी, हालांकि उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शादी से लौटने के बाद जब वह अकेला घर जा रहा था, तभी आरोपियों ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।

वहीं, पिता ने बताया कि सुबह बेटे ने कहा था कि उसके दोस्त शादी में जा रहे हैं, इसलिए वह भी उनके साथ जा रहा है। शाम को फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह गढ़ेपान पहुंच गया है और देर शाम तक घर आ जाएगा। लेकिन देर रात अचानक उसके घायल होने की सूचना मिली।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में दो-तीन लड़कों के बीच झगड़े की बात सामने आई है। इसी दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया  जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है की शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।  फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

13 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

13 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

13 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

13 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

13 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

14 hours ago