Trending News

नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को सीएम पद छोड़ सकते हैं, निशांत कुमार को डिप्टी CM की अटकलें

नई दिल्ली/पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद यह संभावना जताई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, नीतीश 8 या 9 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसके बाद राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे।

इतना ही नहीं, मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके पुत्र निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश 8 या 9 अप्रैल को इस्तीफा देंगे और इसके बाद राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे।

इसके साथ ही, उनके पुत्र निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा, जेडीयू कोटे से एक और डिप्टी CM नियुक्त किया जाएगा।

सूत्रों ने यह भी बताया कि गृह मंत्रालय बिहार में बीजेपी के पास ही रहेगा। 16 मार्च को नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए औपचारिक रूप से चुना जाएगा और इसके बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

2005 से संभाल रहे हैं बिहार की कमान

Nitish Kumar वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर हैं और लंबे समय से राज्य की राजनीति के केंद्रीय चेहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार और नए मुख्यमंत्री को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

नीतीश कुमार ने कहा, था “पिछले दो दशकों से अधिक समय तक आपने मुझ पर जो भरोसा और समर्थन जताया है, उसी विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके समर्थन के कारण ही आज बिहार विकास और गरिमा की नई पहचान बना रहा है।”

नितीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा था कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

news desk

Recent Posts

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

5 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

5 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

6 hours ago

CCTV में कैद हुई पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दागी गोलियां

बरनाला में देर रात हुई वारदात, घर के गेट पर लगीं 7 से 8 गोलियां;…

8 hours ago

10 वर्षीय भार्गवी राय ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

लखनऊ। राजधानी की उभरती युवा निशानेबाज 10 वर्षीय भार्गवी राय ने निशानेबाजी के क्षेत्र में…

8 hours ago