Entertainment

अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ का खौफनाक टीज़र रिलीज़: 16 साल बाद लौटा ‘भूल भुलैया’ वाला जादू

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में लौट आए हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर जोड़ी, जिसने ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फ़िल्में दी हैं, पूरे 16 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी कर रही है। आज रिलीज़ हुए इसके टीज़र ने सोशल मीडिया पर आते से ही तहलका मचा दिया है।

‘मंगलपुर’ का रहस्य और ‘वधुसुर’ का खौफ
टीज़र की शुरुआत मंगलपुर नाम के एक गाँव से होती है, जहाँ एक अजीब सा डर छाया हुआ है। गाँव की कहानी के अनुसार, यहाँ ‘वधुसुर’ नाम का एक शैतानी साया रहता है, जो शादियों का दुश्मन है। टीज़र में अक्षय कुमार एक ऐसी पुरानी हवेली को विरासत में पाते हैं, जो हूबहू 2007 की ‘भूल भुलैया’ वाली हवेली की याद दिलाती है।

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टार-कास्ट है। टीज़र में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी के बादशाह परेश रावल और राजपाल यादव की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा, लगभग 25 साल बाद ‘हेरा फेरी’ की यह जोड़ी फिर से साथ नज़र आएगी। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्म है, जिसे देखना प्रशंसकों के लिए भावुक पल होगा। वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगी।

माइथोलॉजी और डार्क ह्यूमर का तड़का
प्रियदर्शन ने इस फिल्म में केवल कॉमेडी ही नहीं, बल्कि इंडियन माइथोलॉजी और ब्लैक मैजिक के तड़के के साथ परोसा है। जो इसे केवल एक हॉरर-कॉमेडी ही नहीं बल्कि एक गहरा सस्पेंस थ्रिलर भी बनाती है।

सोशल मीडिया पर टीज़र को लेकर मिली-जुली रिएक्शन आ रहे हैं। जहाँ पुराने फैंस अक्षय के ‘ओजी’ कॉमिक अवतार को देखकर खुश हैं, वहीं कुछ आलोचकों का मानना है कि टीज़र में ‘भूल भुलैया’ की झलक बहुत ज़्यादा है। हालांकि, प्रीतम का बैकग्राउंड म्यूज़िक और डरावना माहौल फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने में कामयाब रहा है और ये मूवी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमा घरो में दस्तक देने आ रही है।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

8 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

9 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

9 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

9 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

9 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

9 hours ago