Trending News

ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा बयान: रूस-पाकिस्तान की पहल के बीच पेजेशकियान ने रखीं 3 शर्तें

ईरान अब पहले से ज्यादा आक्रामक तरीके से पलटवार करता हुआ नजर आ रहा है। इजरायल और अमेरिका लगातार उस पर बमबारी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरान के जवाबी हमले काफी घातक साबित होते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump इस जंग में पूरी तरह फंस चुके हैं और किसी भी तरह इससे बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। उनका ताजा बयान भी इसी ओर इशारा करता नजर आता है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया कि जंग कब खत्म होगी इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि तेहरान करेगा।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को लेकर अब एक नया और अहम अपडेट सामने आया है। संघर्ष को 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और युद्ध थमने के कोई साफ संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे मध्य-पूर्व में ईरान की ओर से हमले जारी हैं। वहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने लगी हैं। इसका असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है।

इसी बीच पाकिस्तान और रूस युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशों में जुटे हैं और ईरान को बातचीत के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन अहम शर्तें सामने रखी हैं।

बुधवार को दिए गए अपने बयान में राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने का रास्ता इन तीन शर्तों से होकर ही गुजरता है।

उनकी शर्तों में पहला, तेहरान के वैध अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाए।

दूसरा, युद्ध से हुए नुकसान के लिए हर्जाने का भुगतान किया जाए।

और तीसरा, भविष्य में ईरान पर किसी भी तरह के हमले को रोकने के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

15 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

15 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

16 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

16 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

17 hours ago