Latest News

भ्रष्टाचार के विरुद्ध Indian Press House की खबर का असर – जमीन आवंटन घोटाले के आरोपी अधिकारी पर परिषद ने लिया कड़ा एक्शन, किया निलंबित!

लखनऊ– उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारी नृपेंद्र बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है. यह कदम हमारे उस वायरल YouTube वीडियो के बाद उठाया गया, जिसमें जमीन आवंटन में पैसों के लेन-देन के गंभीर आरोप लगाए गए थे.

सूचना के अनुसार, Indian Press House के YouTube हैंडल से प्रसारित वीडियो (जिसमें सबूत के तौर पर दो ऑडियो क्लिप शामिल थे) तेजी से वायरल हुए. इन क्लिप्स में जमीन आवंटन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की बातें सामने आईं. प्राथमिक जांच में एक आवाज नृपेंद्र बहादुर सिंह से मिलती-जुलती पाई गई, जिससे परिषद की छवि को ठेस पहुँची है.

नृपेन्द्र बहादुर सिंह का निलंबन पत्र


परिषद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नृपेंद्र बहादुर सिंह, जो गाजियाबाद में प्रशासनिक अधिकारी (संपत्ति प्रबंधन) पद पर तैनात थे और वर्तमान में परिषद मुख्यालय लखनऊ में कार्यरत थे, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, अन्य भत्तों पर रोक रहेगी.

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सिंह की कार्यशैली उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद सेवा विनियमावली, 1966 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है. इसमें कर्तव्य की उपेक्षा, अधिकारों का दुरुपयोग और अधिकारी आचरण संहिता का उल्लंघन शामिल है.

निष्पक्ष जांच के लिए उप आवास आयुक्त (भूमि), लखनऊ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि क्षेत्रीय आयुक्त, मेरठ जोन को आरोपपत्र तैयार करने और साक्ष्य उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है. परिषद ने निर्देश दिया है कि जांच की कार्यवाही एक माह के भीतर पूरी की जाए.
भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू हुए इस मुहिम पर Indian Press House की यह एक महत्वपूर्ण जीत है. हम आगे भी अपने इस मुहिम को मजबूती से जारी रखेंगे.

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

9 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

10 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

14 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

15 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

17 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

17 hours ago