Trending News

FIFA World Cup 2026 में Shakira के ‘Dai Dai’ एंथम से गूंजा एस्टेका स्टेडियम, ओपनिंग मैच में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी FIFA World Cup 2026 का ऐतिहासिक शुरुआत हो चुकी है। मेक्सिको सिटी के मशहूर “Estadio Azteca” स्टेडियम में करीब 87,000 दर्शकों की मौजूदगी में टूर्नामेंट की भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर ‘वर्ल्ड कप क्वीन’ Shakira ने अपने नए ऑफिशियल एंथम पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि पूरा स्टेडियम झूम उठा। वहीं, ओपनिंग मैच में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।

शकीरा और बर्न बॉय का जलवा


ओपनिंग सेरेमनी में कोलंबियन पॉप स्टार Shakira और नाइजीरियाई म्यूजिक आइकन Burna Boy ने मंच संभालते ही समां बांध दिया। दोनों ने इस साल का ऑफिशियल फीफा एंथम “Dai Dai” लाइव परफॉर्म किया। स्टेडियम में इस गाने का क्रेज इस कदर देखा गया कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान डांसर्स ने वहां तैनात स्टेडियम स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ को भी अपने साथ डांस करने के लिए खींच लिया। स्टेडियम स्टाफ के साथ डांस का यह मजेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ‘Dai Dai Challenge’ के नाम से जमकर वायरल हो रहा है।

शकीरा ने इसके साथ ही एक बड़े कॉन्टेस्ट की अनाउंसमेंट भी की है। जो भी इस गाने पर अपना बेहतरीन डांस वीडियो शेयर करेगा, उसे 19 जुलाई 2026 को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के हाफटाइम शो में खुद शकीरा के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिलेगा।

सेरेमनी में जे बाल्विन “J Balvin” और टायला “Tyla” जैसे बड़े सितारों ने भी अपनी परफॉरमेंस दी।

मेजबान मेक्सिको की जीत


धमाकेदार सेरेमनी के तुरंत बाद ग्रुप-ए का पहला मुकाबला मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। घरेलू मैदान और दर्शकों के भारी समर्थन के बीच मेक्सिकन टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

पहला गोल: मैच के महज 8वें मिनट में मेक्सिको के “Julián Quiñones” ने शानदार गोल दागकर इस वर्ल्ड कप का पहला आधिकारिक गोल अपने नाम दर्ज कराया।

दूसरा गोल: मैच के दूसरे हाफ में 66वें मिनट स्टार फॉरवर्ड “Raúl Jiménez” ने एक और गोल करके मेक्सिको की बढ़त को 2-0 कर दिया, जो अंत तक बरकरार रही।

मैच में गोल के साथ-साथ भारी तनाव भी देखने को मिला। खेल के दौरान रेफरी को तीन रेड कार्ड दिखाने पड़े। साउथ अफ्रीका के याया सिथोले और थेम्बा ज़वाने को मैदान से बाहर जाना पड़ा, जबकि मेक्सिको के सीज़र मोंटेस को भी रेड कार्ड का सामना करना पड़ा।

इतिहास के पन्नों में “Estadio Azteca”


इस मैच के साथ ही मेक्सिको का ‘एस्टेका स्टेडियम’ दुनिया का इकलौता ऐसा स्टेडियम बन गया है जिसने इतिहास में तीन अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप “1970, 1986 और 2026” के ओपनिंग मैचों की मेजबानी की है।

इस बार का वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसे मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा मिलकर होस्ट कर रहे हैं। मेक्सिको ने तो जीत के साथ आगाज कर दिया है, अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों में बाकी टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

11 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

11 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

11 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

11 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

11 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

11 hours ago