Trending News

अगर आप भी घर बैठे अपनी पसंदीदा ब्रैंड की शराब पाना चाहते हैं, तो बस आपको ये करना होगा आसान काम

नई दिल्ली। मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन करते हैं, लेकिन महंगी शराब हर किसी की पहुंच में नहीं होती। सस्ती शराब के सेवन से जहां सेहत पर असर पड़ सकता है, वहीं अक्सर लोगों को अपनी पसंदीदा ब्रैंड की शराब भी आसानी से नहीं मिल पाती। कई बार मनचाही शराब के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना पड़ता है, फिर भी निराशा हाथ लगती है।

हालांकि, अब दिल्ली वालों के लिए शराब खरीदने का तरीका बदलने वाला है। नई व्यवस्था के तहत मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे यह जानकारी मिल सकेगी कि किस दुकान पर कौन-सी शराब उपलब्ध है और उसका स्टॉक कितना है। इससे लोगों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की भी बचत होगी।

खास बात यह है कि वीकेंड और त्योहारों के दौरान भी लोग आसानी से अपनी पसंदीदा ब्रैंड की शराब की उपलब्धता जांच सकेंगे। इस नई व्यवस्था से न सिर्फ खरीदारी आसान होगी, बल्कि भीड़ और भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।

अब शराब खरीदने से पहले मोबाइल ऐप पर पूरी जानकारी मिलेगी—कहां क्या उपलब्ध है, किस कीमत पर है और स्टॉक की स्थिति क्या है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।दिल्ली आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ‘ई-आबकारी दिल्ली’ नाम से एक नया मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिए लोग अपने मोबाइल फोन पर ही यह पता कर सकेंगे कि उनकी पसंदीदा शराब की ब्रैंड किस दुकान पर उपलब्ध है, उस दुकान में स्टॉक कितना बचा है और वह दुकान किस इलाके में स्थित है

इस नई व्यवस्था से अब शराब की तलाश में एक दुकान से दूसरी दुकान भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सटीक और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे समय की बचत हो सके और बेवजह लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

प्री-बुकिंग और पिकअप का प्रस्ताव

ई-आबकारी दिल्ली ऐप के तहत प्री-बुकिंग सिस्टम लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल इस बात पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है कि प्री-बुकिंग पर ग्राहकों से कोई शुल्क लिया जाएगा या नहीं। प्रस्ताव के मुताबिक, शराब दुकानदार प्री-बुक किए गए ऑर्डर को पिकअप के लिए एक घंटे तक सुरक्षित रखेंगे।

निर्धारित समय के भीतर ग्राहक को दुकान पर पहुंचकर ऑर्डर लेना होगा। यदि ग्राहक एक घंटे के भीतर नहीं पहुंचता है, तो दुकानदार उस ब्रैंड को किसी अन्य ग्राहक को बेच सकेगा। इससे स्टॉक मैनेजमेंट बेहतर होगा और दुकानों पर भीड़ भी कम होगी।

ट्रायल मोड में चल रहा ऐप

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह ऐप फिलहाल ट्रायल मोड में है, लेकिन जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ब्रैंड दुकानों पर उपलब्ध नहीं होतीं और यह जानना मुश्किल हो जाता था कि वे कहां मिलेंगी।

शिकायत दर्ज कराने की सुविधा

नए ई-आबकारी ऐप के जरिए मिलावटी शराब और ओवरचार्जिंग से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी। ऐप पर शराब की प्रामाणिकता की जानकारी भी उपलब्ध होगी। अच्छी बात यह है कि ट्रायल के दौरान भी यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और उपभोक्ता इसे डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

news desk

Recent Posts

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

37 minutes ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

44 minutes ago

पत्नी, भाई और रिश्तेदारों की कंपनियों को ठेके? सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल CM पेमा खांडू केस में CBI जांच का दिया आदेश,16 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके परिवार के खिलाफ लगे…

3 hours ago

45 दिन का ‘शांति प्लान’ या नया युद्ध का जाल? मध्यस्थों के प्रस्ताव पर ईरान का इनकार, ट्रंप की ‘पावर प्लांट’ वाली धमकी से बढ़ी रार

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी महायुद्ध के 24वें दिन एक बड़ी कूटनीतिक हलचल…

3 hours ago

स्क्रीनप्ले से फाइनल पिक्सल तक AI का कब्जा, 2026 में सिनेमा का नया दौर… अब 500 करोड़ वाली भव्य फिल्में बनेंगी 100 करोड़ में

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, इस वक्त अपनी सबसे बड़ी डिजिटल मेटाबॉर्फोसिस (कायाकल्प) के दौर में है।…

4 hours ago