Entertainment

खेसारी लाल VS पवन सिंह: बिहारी युवाओं में जबरदस्त क्रेज, सोशल मीडिया पर फैन वॉर

भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े और फेमस, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, के बीच इस समय इंटरनेट पर ‘महायुद्ध’ छिड़ा हुआ है। 12 दिसंबर को जब दोनों ने लगभग एक ही नाम से अपने- अपने गाने ड्रॉप किए, तो सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया। जो अब सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बिहार का ‘नंबर 1’ बनने और बैटल फॉर सुप्रीमेसी की रेस बन चुकी है।

कौन-किस पर भारी पड़ा?
यूट्यूब के मैदान में इस बार आंकड़ों की बाजी दिलचस्प है: खेसारी लाल के Rangbaaz सॉंग ने अपना दबदबा साबित किया। महज 24 घंटे में 30 लाख+ व्यूज और टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में एंट्री। खेसारी का यह गाना एक हाई-वोल्टेज ‘पार्टी एंथम’ बन चुका है। व्ही दूसरी ओर पवन सिंह की Raja Rangbaaz, ‘पावर स्टार’ का स्वैग धीमी लेकिन लंबी रेस का घोड़ा साबित हो रहा है। 54 लाख+ व्यूज के साथ पवन सिंह अपने सिग्नेचर स्टाइल और क्लीन कंटेंट से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

गानों की इस भीड़ को सिर्फ एंटरटेनमेंट न समझें, इसके पीछे बिहार चुनाव 2025 की आहट है।

ये एक तरह का ‘डिजिटल शो ऑफ स्ट्रेंथ’ है। जिस स्टार के पास ज्यादा डिजिटल रीच होगी,वही इस रेस का विनर होगा। ये गाने असल में ‘क्राउड-पुलर’ टेस्ट हैं, जो ये तय करेंगा कि बिहार का युवा वोट बैंक किस तरफ ज्यादा झुक रहा है।

सोशल मीडिया पर फैन वॉर
यूट्यूब का कमेंट सेक्शन अब एक जंग का मैदान बन चुका है:
फैंस का सीधा कहना है की ‘राजा सिर्फ एक ही है, बाकी सब कॉपीकैट हैं!’ पवन के फेंस का दावा है कि खेसारी ने पवन सिंह का कॉन्सेप्ट और टाइटल चुराया है। उनके लिए पवन सिंह का गाना एक ‘क्लासिक’ और ‘फैमिली’ एंटरटेनर है। इन सब को देखते हुए खेसारी ने भी इसपे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 1 विडियो में कहा की ‘2 महीने मैंने गाना गाना क्या छोड़ा की सब कह रहे है की मार्किट खत्म हो गया खेसारी का, तुम लोगो के कहने से ख़त्म हो जाएगा। मुझसे प्यार करने वाले लोग करोडो है, अप अपन मार्किट देखिये मेरा नहीं। जिसके पे करोडो लोगो का प्यार और आशीवाद होता है वो ख़त्म नही होता है।

इसके बाद खेसारी के फेंस कुछ इस तरह जवाब दिया, की ‘रिकॉर्ड कभी झूठ नहीं बोलते!’ फैंस का कहना है कि खेसारी की एनर्जी का कोई मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। ‘चोरी’ के आरोपों को ख़ारिज करते हुए वे इसे खेसारी की मेहनत और ‘ट्रेंडिंग स्टार’ का जलवा बता रहे हैं।

असली ‘रंगबाज’ कौन?
फिलहाल ‘व्यूज’ और ‘ट्रेंड’ की रेस में खेसारी लाल यादव फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं, लेकिन पवन सिंह का ‘राजा’ अवतार अपनी लेगेसी और वफादार फैंस के दम पर कड़ी चुनौती दे रहा है।

news desk

Recent Posts

27 या 28 अगस्त? सावन पूर्णिमा की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानिए कब होगा पर्व और क्या है पूजा का महत्व

नई दिल्ली: सावन महीने के समापन के साथ आने वाली सावन पूर्णिमा को लेकर इस…

15 minutes ago

चढ़ावा चोरी जांच के बीच राम मंदिर की व्यवस्था बदली, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; एंट्री पर भी रोक

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच मंदिर प्रशासन ने बड़ा…

17 minutes ago

मिसाइल अलर्ट के बाद UAE का सबसे बड़ा एक्शन! ईरान से कारोबार पर लगाया ब्रेक, आखिर क्यों टूटा वर्षों का भरोसा?

अबू धाबी: ईरान से संभावित मिसाइल खतरे के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा…

19 minutes ago

सुबह खाली पेट सिर्फ एक गिलास… पेट की कई परेशानियों पर असरदार हो सकता है अजवाइन का पानी, जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

नई दिल्ली: सुबह खाली पेट गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

21 minutes ago

चार्जर भूल जाएंगे! Vivo ने लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिप भी साथ

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ की बढ़ती मांग के बीच Vivo ने…

28 minutes ago