Trending News

बुलंदशहर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए बाजार बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग अब तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बुलंदशहर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता को लेकर आवाज बुलंद की।

हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में बाजार बंद रखा गया। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बंद का ऐलान किया है। बुलंदशहर सहित इन सभी जिलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन कर रहे हैं।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव और महासचिव अमित चौहान ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। उनका कहना है कि यह मांग किसी एक जिले या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वेस्ट यूपी की जनता की न्यायिक परेशानियों से जुड़ी है।

सुमन कुमार सिंह राघव ने बताया कि बुलंदशहर, संभल, आगरा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और मुरादाबाद जैसे जिलों के लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट जाकर मुकदमे लड़ने और सुनवाई में पेश होने में काफी कठिनाइयों का सामना करते हैं।

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन में व्यापारी और सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल हुए और उन्होंने इस बंद का समर्थन किया। अधिवक्ताओं ने पहले जिलाधिकारी कार्यालय (डीएम) को ज्ञापन सौंपा और फिर जुलूस की शक्ल में कालाआम चौराहे से होते हुए नगर में प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखा।

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

8 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

8 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

8 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

8 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

8 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

9 hours ago