Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हापुड़: रेलिंग तोड़कर गंगा के ऊपर झूलती रह गई बस, अफरा-तफरी में चीखों से गूंजा पुल— ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते होते टला
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > हापुड़: रेलिंग तोड़कर गंगा के ऊपर झूलती रह गई बस, अफरा-तफरी में चीखों से गूंजा पुल— ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते होते टला
Trending Newsराज्य

हापुड़: रेलिंग तोड़कर गंगा के ऊपर झूलती रह गई बस, अफरा-तफरी में चीखों से गूंजा पुल— ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते होते टला

news desk
Last updated: October 5, 2025 11:38 am
news desk
Share
हापुड़ के बृजघाट में बड़ा हादसा टला
हापुड़ के बृजघाट में बड़ा हादसा टला
SHARE

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित धार्मिक स्थल गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस गंगा नदी के ओवरब्रिज पर संतुलन खो बैठी. रामपुर से दिल्ली जा रही यह बस जब बृजघाट पुल पर चढ़ रही थी, तभी अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया. चालक ने जैसे-तैसे गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होने के चलते बस रैलिंग तोड़कर गंगा के ऊपर हवा में लटक गई. इस बस में कुल 16 यात्री सवार थे, और जैसे ही बस पुल के किनारे जाकर लटकी, पूरे बस में चीख-पुकार मच गई. लेकिन किस्मत ने साथ दिया और बस पूरी तरह नीचे गिरने से बच गई. नीचे गंगा नदी का गहरा बहाव था, अगर बस कुछ और इंच नीचे जाती, तो सभी यात्री गंभीर संकट में पड़ सकते थे.

मौके पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की खबर मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात ये रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, ड्राइवर को हल्की चोटें जरूर आईं, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.

ब्रेक फेल होना बताया गया हादसे का कारण

इस हादसे को लेकर शुरुआती जानकारी में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार बस के ब्रेक के नीचे जो ईंट लगाई गई थी, वह खिसक गई थी. बस कंडक्टर अनुप सिंह ने बताया कि ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी आने से गाड़ी रुक नहीं पाई. उन्होंने कहा कि गाड़ियों की टक्कर से बचने के लिए बस को घुमाना पड़ा, लेकिन वह सीधे पुल की रैलिंग तोड़ती चली गई

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद रोडवेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ब्रेक सिस्टम की यह लापरवाही कैसे हुई. साथ ही, यह भी सवाल उठ रहा है कि बस को मेंटेनेंस के बिना क्यों चलाया गया. यात्रियों की जान को इस तरह दांव पर लगाना एक बहुत बड़ी लापरवाही मानी जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AccidentNews, #BrakeFailure, #BreakingNews, #Brijghat, #BusAccident, #GangaBridge, #Hapur, #HapurIncident, #IndiaNews, #indianpresshouse, #PublicTransport, #RescueOperation, #RoadwaysBus, #TravelSafety, #UPNews, #UttarPradesh
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लेखिका मन्नू भण्डारी का विवाह प्रेम-पत्रों और डायरियों से भरा बक्सा, शादी पर पति की प्रेमिका का हंगामा…क्यों हमेशा चर्चा में रहा प्रख्यात लेखिका मन्नू भण्डारी का विवाह ?
Next Article आई लव मोहम्मद पोस्टर बरेली मामला ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल, बरेली रवाना हो रहे सपा सांसद बॉर्डर पर रोके गए

फीचर

View More

मानसून में जन्नत से कम नहीं पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें, हरियाली, झील, पहाड़ और समुद्र बना देंगे ट्रिप यादगार

कोलकाता: बारिश का मौसम आते ही प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रंगों में नजर आने लगती है। चारों ओर फैली हरियाली,…

By vineet verma 4 Min Read

मुगलों का हरम हो या राजपूतों का रनिवास… आखिर रानियों के लिए क्यों बनाए जाते थे अलग महल? वजह जानकर समझ आएगी उस दौर की व्यवस्था

नई दिल्ली: इतिहास में जब भी मुगल, राजपूत या अन्य बड़े राजवंशों…

4 Min Read

सीमेंट नहीं, खपरैल की छत पर क्यों था पुराने लोगों का भरोसा? इसके पीछे छिपी है बड़ी वैज्ञानिक वजह

नई दिल्ली: आज भले ही कंक्रीट और आरसीसी की छतों का दौर…

5 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Sonam Wanghchuk News: ‘जब देश के राष्ट्रपति सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं तो…’ सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने की मांग पर दिल्ली HC में भिड़ी सरकार!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे लद्दाख के मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की सेहत बिगड़ने के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

Monsoon Session 2026: कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, इन 7 बड़े कानूनों को पास कराने की तैयारी में मोदी सरकार

देश की राजनीति का पारा एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है। संसद का मानसून सत्र कल यानी…

4 Min Read
Trending News

Salman Khan New Look: ‘धर्मेंद्र जैसी दिखने लगी उम्र…’ सलमान खान का नया लुक देखकर उड़े फैंस के होश, बिगड़ी सेहत पर उठे सवाल!

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान (Salman Khan) का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

कैटरीना कैफ ने पहली बार दिखाई बेटे ‘विहान’ की झलक, नाक खींचते हुए फोटो वायरल; विक्की कौशल के लिए लिखी ये बात!

बॉलीवुड की 'टूर्नामेंट क्वीन' कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 16 जुलाई को अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?