सिनालोआ कार्टेल से मुठभेड़
ब्राजील के बाद उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिकों में भी ड्रग तस्कर और पुलिस के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर आ रही है. दुनिया भर में ड्रग की तस्करी के लिए मैक्सिकों के कई गैंग बदनाम रहे हैं. इन्ही में से एक और मैक्सिकों के सबसे बड़े ड्रग कार्टेल के रूप में कुख्यात सिनालोआ कार्टेल के साथ मैक्सिको पुलिस की मुठभेड़ हुई है.
ये मुठभेड़ मेक्सिको के प्रशांत सागर के तटवर्ती राज्य सिनालोआ में सोमवार दोपहर के बाद हुई. लंबे समय तक चले ही इस मुठभेड़ में 13 हमलावर मारे गए,जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से नौ बंधकों को भी सुरक्षित मुक्त कराया गया है.
सुरक्षा मंत्री ओमार गार्सिया हारफुच मीडिया को बताया कि ‘यह कार्रवाई सोमवार को तब शुरू हुई जब हथियारबंद गिरोह ने स्थानीय अधिकारियों पर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने स्थिति पर काबू पाया’.
पिछले एक साल से हिंसा की चपेट में है सिनालोआ स्टेट
सिनालोआ राज्य में पिछले एक साल से लगातार हिंसा की चपेट में है. यहां सिनालोआ कार्टेल और उसके प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच खूनी संघर्ष जारी है. प्रशासन क्षेत्र में शांति बहाल करने और कार्टेल के प्रभाव को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है. यह मुठभेड़ उस लंबे संघर्ष का हिस्सा है जिसमें सरकार सिनालोआ कार्टेल से प्रभावित इलाकों पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है.
क्या है सिनालोआ कार्टेल ?
सिनालोआ कार्टेल मेक्सिको का एक बेहद शक्तिशाली और कुख्यात ड्रग तस्करी सिंडिकेट है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े आपराधिक संगठनों में से एक माना जाता है. कुख्यात ड्रग लॉर्ड एल चैपो इसी कार्टेल का मुख्या रहा है. उसकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह की मान अल चैपो के बेटों और उसके साख दोस्त रहे इस्माइल के हाथ में है. अल चैपो की गिरफ्तारी के बाद दूसरे गिरोहों ने सिनालोआ कार्टेल के प्रभाव वाले कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था. जिसे अब वापस पाने के लिए गैंगवार चल रहा है. यह संगठन मेक्सिको के सिनालोआ राज्य से संचालित होता है और कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन और गांजा जैसी अवैध ड्रग्स की दुनिया भर में हो रही तस्करी में लिप्त है.
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…