Trending News

इंस्टाग्राम पर हुआ इश्क, तीन बच्चों की मां ने पति को छोड़ा, प्रेमी संग हुई फरार

कहते हैं, प्यार अंधा होता है और जब किसी पर इश्क का असर हो जाए, तो उसे फिर कुछ नहीं दिखाई देता. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां प्यार में इस कदर डूबी कि उसने अपने पति को छोड़ने की गुहार एसडीएम से लगा दी और प्रेमी संग फरार हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के झकरई गांव निवासी भूप सिंह की पत्नी मनीषा (27) करीब 25 दिन पहले घर से लापता हो गई थी. इसके बाद पति ने अलीगंज कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

सोमवार को पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया. पूछताछ में मनीषा ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर बदायूं निवासी मुकेश यादव से दोस्ती हुई थी.धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्यार में बदल गया.मनीषा ने कहा कि “मैं अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, बल्कि मुकेश के साथ ही रहूंगी। मेरा पति शराब पीता है और शादी के बाद भी उसने ये आदत नहीं छोड़ी.”

मनीषा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने तीनों बच्चों को साथ नहीं ले जाना चाहती. उधर, ससुर हंसराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मनीषा हमारी बहू है, लेकिन अब किसी दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर दोस्ती कर उसने घर उजाड़ दिया। हमारे पोते-पोती बिना मां के रह गए, पूरा परिवार टूट गया.”

पुलिस के मुताबिक, महिला वयस्क है और उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है, इसलिए उसे स्वतंत्र छोड़ दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि मामला सामाजिक और कानूनी दोनों दृष्टि से जांच के अधीन है ताकि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके.

news desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों पर कार्रवाई से जुड़ी पत्रावलियां, शासन ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े एक मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ…

7 hours ago

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, 21 सितंबर को सजा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने…

13 hours ago

…यह है भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां पटरियों को छूते हैं बादल, टॉय ट्रेन से दिखता है कंचनजंगा का शानदार नजारा

दार्जिलिंग: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है?…

13 hours ago

दशहरा 2026 कब है 20 या 21 अक्टूबर ? जानें विजयादशमी की सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी…

13 hours ago

खत्म हुआ इंतजार! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख आई सामने, जानिए कब से मचेगी खरीदारी की धूम!

साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट ने…

13 hours ago

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी से लेकर रिवर फ्रंट पर मंदिर तक का किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

14 hours ago