Trending News

गुजरात : नवसारी में डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा… पति ने पहले पत्नी फिर प्रेमिका को भी मारकर दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के नवसारी ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नेशनल हाइवे 48 के पास एक पुरानी, बंद पड़ी राइस मिल के खंडहर में दो महिलाओं के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जांच शुरू की तो सच सामने आते ही सब दंग रह गए , आरोपी ने खुद कबूल किया कि उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अपनी प्रेमिका की, और दोनों को उसी जगह दफना दिया. बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला पैसों के झगड़े, वैवाहिक कलह और धोखे की कहानी है.

शव की खोज से शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, ग्रिड रोड स्थित मां आशा राइस मिल के खंडहर में एक युवक ने एक महिला का नग्न अवस्था में शव देखा. उसके चेहरे पर चोट के निशान थे. युवक ने तुरंत नवसारी पुलिस को सूचना दी. कुछ ही घंटों में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और फोरेंसिक जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया. मिल 30 साल से बंद पड़ी है और इसके मालिक अमेरिका में बस चुके हैं. नवसारी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. क्राइम सीन के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इसी आधार पर कुछ घंटों में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. आरोपी का नाम फैजल नासिर पठान (उम्र करीब 30 वर्ष) है, जो बारडोली का निवासी है. उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई, तो मामला और गहरा गया.
पूछताछ में फैजल ने बताया कि मिला शव उसकी दोस्त रिया का है. रिया से उसकी दोस्ती करीब एक साल पहले हुई थी. दोनों अक्सर उसी बंद राइस मिल में मिलते थे. 28 अक्टूबर (मंगलवार) को भी वो वहीं मिले. पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर फैजल ने रिया की हत्या कर दी और शव को वहीं छिपा दिया. लेकिन यहीं से कहानी में ट्विस्ट आ गया, पुलिस को फैजल पर शक हुआ. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि तीन महीने पहले (जुलाई 2025 में) उसने अपनी पत्नी सुहाना शेख को भी मार डाला था. सुहाना सूरत के मांडवी की रहने वाली थीं. फैजल ने पुलिस को उसी खंडहर में ले जाकर जगह बताई. वहां तलाशी में एक कंकाल मिला. कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

ऐसे खुली डबल मर्डर की मिस्ट्री

जांच में सामने आया कि फैजल और सुहाना की शादी सात साल पहले हुई थी. उनका एक बेटा है, जो फिलहाल बारडोली में दादी के पास रहता है. लेकिन सुहाना के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. पिछले एक साल से दोनों पति पत्नी के बीच भी मनमुटाव चल रहा था. जुलाई में वो अलग हो गए. सुहाना अपनी बड़ी बहन नफीसा के साथ नवसारी में रहने लगीं. फैजल ने सुहाना को झांसे देकर उसी राइस मिल में बुलाया और हत्या कर शव दफना दिया. तीन महीने तक सुहाना की गुमशुदगी का रहस्य बना रहा. पुलिस और लोगों ने शुरुआत में सोचा कि मिला शव सुहाना का ही है और हत्या की शिकायत दर्ज कराई.लेकिन पूछताछ में फैजल ने साफ किया कि शव रिया उसकी लिव-इन पार्टनर की थी, न कि सुहाना की. इस खुलासे ने केस को डबल मर्डर बना दिया.

news desk

Recent Posts

एमी अवॉर्ड्स की शाम में किसने लूटी महफिल? देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

अगर आप भी टीवी शोज और ड्रामों के दीवाने हैं, तो 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स…

4 minutes ago

हूती हमलों से सऊदी की तेल सप्लाई पर बड़ा संकट! ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बंद, क्या अब और महंगा होगा कच्चा तेल?

रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब ने अपनी अहम ईस्ट-वेस्ट…

28 minutes ago

2% आबादी और 50 सीटों पर असर! यूपी में जाट वोट क्यों बन गए हैं सत्ता की चाबी? BJP-RLD-SP के सियासी समीकरण समझिए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। हर…

35 minutes ago

16 या 17 सितंबर कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती

नई दिल्ली: भगवान विश्वकर्मा को हिंदू धर्म में देवताओं का शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला…

51 minutes ago