Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: इटावा में पकड़ा गया नकली लोको पायलट, दो साल से ट्रेन में कर रहा था खेल! रेलवे की लापरवाही पर उठ रहे सवाल?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > इटावा में पकड़ा गया नकली लोको पायलट, दो साल से ट्रेन में कर रहा था खेल! रेलवे की लापरवाही पर उठ रहे सवाल?
Trending Newsक्राइम

इटावा में पकड़ा गया नकली लोको पायलट, दो साल से ट्रेन में कर रहा था खेल! रेलवे की लापरवाही पर उठ रहे सवाल?

news desk
Last updated: October 3, 2025 10:02 am
news desk
Share
लाखों जिंदगियों से खिलवाड़!
लाखों जिंदगियों से खिलवाड़!
SHARE

आज कल पूरे देश में नकली और असली का फर्क करना मुश्किल हो गया है. कभी दवाइयां तो कभी दूध तो कभी नकली सब्जियां बरामद होती रहती है. लेकिन क्या हो की अगर किसी ट्रेन का चालक ही नकली निकल जाए. ऐसा होता है तो एक साथ हजारों जिंदगियां ख़तरे में पड़ जाएंगी.

कुछ ऐसा ही हुआ है इटावा रेलवे स्टेशन पर, गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया. कालका नेताजी एक्सप्रेस के इंजन में एक युवक बड़ी सहजता से बैठा हुआ था और खुद को ट्रेन का लोको पायलट बता रहा था. लेकिन कुछ देर बाद असली ड्राइवर राजेंद्र कुमार मीणा की नजर उसकी हरकतों पर पड़ी ड्राइवर को लगा कि युवक ट्रेन चलाने के तरीके और इंजन के संचालन से अनजान है. उसने बातचीत के दौरान भी कई बार गड़बड़ियां कीं. यहीं से राजेंद्र मीणा को शक गहराया कि कहीं यह युवक असली पायलट न होकर कोई फर्जी तो नहीं. उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी और ट्रेन को इटावा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रोकने का आदेश मिला.

2 साल से रेलवे को दे रहा था धोखा!

प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन रोकी गई तो रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को इंजन से उतारकर दबोच लिया. उसकी पहचान आकाश कुमार, निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई. गिरफ्तारी के वक्त उसने पूरी वर्दी पहन रखी थी, गले में नकली आईडी कार्ड और नाम पट्टी लटक रही थी. उसके पास से लाल और हरी झंडियां व लॉग बुक भी मिली. जांच में खुलासा हुआ कि आकाश सिर्फ दसवीं तक पढ़ा है, लेकिन पिछले दो सालों से अलग-अलग ट्रेनों में फर्जी पायलट बनकर घूम रहा था. बताया जा रहा है कि उसका एक दोस्त असली लोको पायलट है, उसी को देखकर उसने वर्दी और पहचान पत्र का इंतजाम कर लिया और खुद को रेलवे का अधिकारी बताने लगा. पुलिस को शक है कि वह नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी भी करता रहा है.

पुलिस कर रही आतंकी एंगल की जांच?

पूछताछ में आरोपी बार-बार यही कहता रहा कि वह सिर्फ टिकट के पैसे बचाने के लिए ऐसा करता था. मगर RPF और GRP को यकीन नहीं है, उन्हें आशंका है कि इस पूरे खेल के पीछे कोई बड़ा गिरोह या धोखाधड़ी का नेटवर्क हो सकता है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार, युवक को जीआरपी इटावा के हवाले कर दिया गया है. कार्रवाई में महिला कांस्टेबल चांदनी और अन्य जवानों की अहम भूमिका रही. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टूंडला में भी एक नकली टीटीई पकड़ा गया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. अब यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे इन मामलों की गहराई से जांच कर रहा है और सुरक्षा घेरा और सख्त करने की तैयारी में है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CrimeNews, #Etawa, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #railmantari, #RailwaySecurity, #RailwayStation, #UPNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राजा भैया ने दशहरे पर की शस्त्र पूजा… क्यों हो रहा है वायरल ?
Next Article JDU पर BJP की नजर! सम्राट चौधरी के मुद्दे पर JDU ने बढ़ाया BJP पर दबाव! सीट बंटवारे को लेकर क्यों नहीं बनी बात?

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी के भीतर टकराव सामने आया…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपनी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रम्प-पुतिन डील पर अमेरिकी संसद में बगावत: रिपब्लिकन सांसद ही लाएंगे नया बिल, भारत-चीन पर 100% टैरिफ वाले कानून का उल्लंघन?

वाशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक फोन कॉल के बाद डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूस से 3 लाख टन…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?