इस साल की मोस्ट अवेटेड और मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर विवाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके मुख्य कलाकार यानी रणबीर कपूर को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है।
हाल ही में एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस निकिता रावल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए सही कलाकार हैं।
निकिता के अनुसार, रणबीर ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी खान-पान की आदतों पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें रेड मीट पसंद है और वे बीफ भी खाते हैं। निकिता का मानना है कि इस तरह के बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘कोई कुछ भी कहे, मैं तो यही कहूंगी और कहती रहूंगी कि बीफ खाने वाला ये घिनौना व्यक्ति न तो राम के चरित्र को समझ सकता है और न ही उसे ठीक तरह से पर्दे पर निभा सकता है। ‘ उनके इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है।
अब यह देखना होगा कि निकिता के इस बयान के बाद रणबीर कपूर या फिल्म मेकर की तरफ से क्या सफाई आती है, लेकिन फिलहाल इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और मामला गर्माता हुआ नजर आ रहा है।