बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ और डेटिंग लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। मोरक्को के स्टार फुटबॉलर यासीन बोनो (Yassine Bounou) संग उनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे थे। अब खुद नोरा फतेही ने अंतरराष्ट्रीय टॉक शो ‘द क्रिस फेड शो’ (The Kris Fade Show) में इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘द क्रिस फेड शो’ में नोरा ने बताया यासीन बोनो से रिश्ता
रेडियो और टॉक शो ‘द क्रिस फेड शो’ पर बातचीत के दौरान जब नोरा फतेही से यासीन बोनो के साथ डेटिंग की अफवाहों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हां, वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।”
नोरा ने बोनो की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार इंसान और ‘दुनिया का सबसे बेहतरीन गोलकीपर’ करार दिया। बातचीत के दौरान जब शो के होस्ट्स ने बोनो का जिक्र किया, तो नोरा ब्लश करती (शर्माती) नजर आईं। जब शो के को-होस्ट ने टिप्पणी की कि दोनों एक साथ ‘परफेक्ट कपल’ लगेंगे, तो नोरा की मुस्कान ने इन अफवाहों को और हवा दे दी। नोरा ने यह भी खुलासा किया कि वह बोनो को लंबे समय से जानती हैं, लेकिन बीते कुछ महीनों में ही दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हुई है।
कैसे शुरू हुईं नोरा फतेही और यासीन बोनो की डेटिंग की खबरें?
नोरा फतेही और यासीन बोनो के रिलेशनशिप में होने की खबरें तब तूल पकड़ने लगीं, जब मोरक्को के कैसाब्लांका स्थित ऐन दियाब (Ain Diab) इलाके में दोनों को एक साथ देखा गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया और मोरक्कन मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कौन हैं स्टार गोलकीपर यासीन बोनो?
यासीन बोनो मोरक्को के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। वह वर्तमान में सऊदी प्रो लीग के प्रमुख क्लब ‘अल हिलाल’ (Al Hilal) और मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए मुख्य गोलकीपर के रूप में खेलते हैं। फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में मोरक्को के ऐतिहासिक सफर और पेनल्टी सेव करने के लिए बोनो की दुनियाभर में सराहना हुई थी।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो बोनो ने साल 2016 में इमान खल्लाद से शादी की थी और 2020 में उनके बेटे इसाक का जन्म हुआ। हालिया महीनों में बोनो की मैरिड लाइफ में उतार-चढ़ाव की खबरें भी आई थीं, हालांकि इस पर उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।