भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना और जाने-माने संगीतकार पलाश मुछाल की बहुचर्चित शादी टलने के बाद बड़ा भूचाल आ गया है. 23 नवंबर को होने वाली ये शादी अचानक पोस्टपोन हो गई, लेकिन अब जो खबरें और अटकलें सामने आ रही हैं, वो किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं हैं.
हालांकि, शादी टलने के पीछे ऑफिशियल वजह स्मृति के पिता श्रीनिवास के हार्ट अटैक को बताया गया उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. मगर, इसके फ़ौरन बाद जो हुआ, उसने पूरी कहानी पलट दी. स्मृति मंधाना ने बिना कोई बयान दिए, अपने इंस्टाग्राम से पलाश के साथ सगाई की अनाउंसमेंट, प्रपोज़ल वीडियो और सारे रोमांटिक फोटो चुपचाप डिलीट कर दिए.
इस हरकत से सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या ये सिर्फ़ ‘स्वास्थ्य’ का मामला है, या रिश्ते में कोई बड़ी दरार आ चुकी है? वहीं, पलाश की बहन सिंगर पलक मुछाल ने फ़ैमिली के बिहाफ़ पर सोशल मीडिया पर एक अपील जारी की, जिसमें उन्होंने भावुक होकर सिर्फ़ हेल्थ इमरजेंसी का हवाला देते हुए लोगों से प्राइवेसी देने को कहा.
‘डेड रिलेशनशिप’ वाली वायरल चैट्स
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुछ अनवेरिफाइड चैट्स के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए. दावा किया गया कि ये चैट्स पलाश मुछाल और ‘मैरी डी’कोस्टा’ नाम की एक महिला के बीच हुई थीं.

चैट्स में क्या था?
इन स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, पलाश कथित तौर पर उस महिला से फ्लर्ट कर रहे थे और उसे मिलने के लिए कह रहे थे। दावा है कि उन्होंने स्मृति के साथ अपने रिश्ते को “Dead Most of the Time” (ज़्यादातर समय ख़त्म) बताया और कहा कि ये एक ‘लॉन्ग-डिस्टेंस’ मामला है.
इन अनवेरिफाइड चैट्स ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. स्मृति के फेंस और यूज़र्स सीधे पलाश पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं.
हालाकी अब तक इन वायरल चैट्स की सच्चाई किसी भी चैनल या ऑफिसियल किसी सोशल मीडिया साईट ने कन्फर्म नहीं की है. ये सिर्फ़ सोशल मीडिया की वायरल अटकलें हैं. . और ये भी बात सामने आई है की पोस्ट वायरल होने के कुछ वक़्त के बाद ही वो इन्स्टा अकाउंट और उसपे की फोटोज डिलीट हो गई.
पर एक सवाल बरकरार: चुप्पी क्यों
फ़िलहाल, शादी टल चुकी है और दोनों परिवार हेल्थ इमरजेंसी को ही कारण बता रहे हैं. लेकिन, वायरल चैट्स और स्मृति द्वारा पोस्ट डिलीट करने के बाद भी कपल ने इस विवाद पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. ये चुप्पी ही अफवाहों को और हवा दे रही है, जिससे सवाल खड़ा होता है. क्या हेल्थ इमरजेंसी ने एक रिश्ते को बचाया, या फिर किसी छिपे हुए राज़ को सबके सामने ला दिया है?