Trending News

क्या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के ट्रैप में फंस गया?

बांग्लादेश टी-20 विश्व कप से बाहर हो गया है। दरअसल, बांग्लादेश की टीम ने भारत में क्रिकेट खेलने से साफ़ मना कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए वेन्यू में बदलाव करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी से गुज़ारिश की थी कि कार्यक्रम में बदलाव किया जाए, ताकि बांग्लादेश अपने मैच किसी और देश, यानी श्रीलंका में खेल सके। इसके लिए आईसीसी ने कई बैठकें कीं, लेकिन बदलाव संभव नहीं हो सका।

अंत में बांग्लादेश ने अपनी ज़िद नहीं छोड़ी और आईसीसी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। बांग्लादेश के हटने के बाद स्कॉटलैंड की टीम की एंट्री हो गई।

हालांकि, बांग्लादेश जिस तरीके से बाहर हुआ है, उसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के बहकावे में आकर बांग्लादेश ने अपनी ज़िद नहीं छोड़ी और बाद में उसे इसका नतीजा भुगतना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पहले काफ़ी भड़काया और समर्थन देने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने आईसीसी के खिलाफ भी बांग्लादेश को खड़ा करने की कोशिश की। खुद को बांग्लादेश का सबसे बड़ा दोस्त साबित करने के लिए पाकिस्तान ने उनके मैच अपने देश में कराने की बात भी आईसीसी से कही।

इस दौरान पाकिस्तान ने बांग्लादेश को अपने ट्रैप में फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आनन-फानन में आईसीसी ने बैठक बुलाई, लेकिन बांग्लादेश का साथ देने के लिए कोई आगे नहीं आया। केवल पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया, जबकि बाकी 14 वोट आईसीसी के फैसले के पक्ष में पड़े।

ऐसे में बांग्लादेश का विकेट टी-20 विश्व कप से गिर गया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पाकिस्तान ने यहां तक कहा कि वह भी टी-20 विश्व कप से बाहर रहने का फैसला ले सकता है, लेकिन आईसीसी की सख़्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई और उसने अपनी टीम की भागीदारी का ऐलान कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारत-पाकिस्तान के संभावित मैच के किसी भी बहिष्कार का विरोध किया है। उन्होंने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह विरोध के प्रतीक के रूप में काली पट्टी बांधकर मैच खेले।

news desk

Recent Posts

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

56 minutes ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

2 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

3 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

4 hours ago

दिल्ली की राह पर नीतीश कुमार? बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई हलचल

पटना। बिहार में एक बार फिर सियासी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, नीतीश…

4 hours ago

IPL 2026: जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा बड़ा झटका, कप्तानी की एक गलती पड़ी भारी

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3…

6 hours ago