क्राइम

जिसे समझा था एसिड अटैक का मामला उसकी सच्चाई जान पुलिस के भी उड़े होश ! लड़की के पिता ही थे क्राइम ड्रामा के मास्टर माइंड

दिल्ली: दिल्ली के भारत नगर में हुआ कथित एसिड अटैक मामला किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं निकला! 26 अक्टूबर को जो खबर आई थी — कि एक बीकॉम छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है — उसने सबको हिला दिया था. लेकिन अब पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई, वो किसी फिल्मी ट्विस्ट से कम नहीं है. असल में ये पूरा ‘एसिड अटैक ड्रामा’ एक वेल प्लान्ड स्क्रिप्ट थी, जिसे पीड़िता के पिता अकील खान ने खुद लिखा था.

शुरुआत में लड़की ने बताया था कि जब वो कॉलेज जा रही थी, तभी बाइक पर आए तीन लड़कों ने उस पर एसिड फेंका. लेकिन जांच में CCTV और मोबाइल लोकेशन ने सारा राज खोल दिया — जिस वक्त ये सब हुआ, जितेंद्र तो करोल बाग में था, करीब 10 किलोमीटर दूर! वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट में पता चला कि जो फेंका गया वो एसिड नहीं बल्कि घर का टॉयलेट क्लीनर था.

जब पुलिस ने अकील से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने सब सच कबूल लिया. उनका कहना था कि जितेंद्र की पत्नी ने हाल ही में उन पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया था, और उसी से बदला लेने के लिए उन्होंने ये झूठा ‘एसिड अटैक केस’ रचा. इतना ही नहीं, ईशान और अरमान को भी पुराने झगड़ों की वजह से फंसाया गया.

अब अकील गिरफ्तार हैं और उनकी बेटी पर भी फर्जी केस दर्ज करने के आरोप लगे हैं. ये पूरा मामला दिखाता है कि किस तरह बदले की आग में कुछ लोग इंसाफ और सच्चाई दोनों को ताक पर रख देते हैं.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

7 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

10 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

10 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

11 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

11 hours ago