Trending News

जयपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराई, दो की मौत, कई घायल

राजस्थान के जयपुर से एक बड़ा हादसा सामने आया है. मनोहरपुर इलाके में मजदूरों को लेकर जा रही एक बस अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. बस में करंट फैल गया और कुछ ही सेकंड में आग लग गई. इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों को तुरंत शाहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें जयपुर रेफर करना पड़ा.

दरअसल, ये बस यूपी से मजदूरों को लेकर जयपुर के पास टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आ रही थी. रास्ते में बस ऊंचे हिस्से से गुजर रही थी और तभी 11 हजार वोल्ट की लाइन बस से टकरा गई. जैसे ही तारों का संपर्क हुआ, पूरी बस में करंट दौड़ गया और आग लग गई. कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई और लोग किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश करने लगे.

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है.

जयपुर का ये हादसा सवाल खड़े करता है कि आखिर हमारी सड़कों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुरक्षा के इंतज़ाम इतने कमजोर क्यों हैं?

news desk

Recent Posts

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो…

3 hours ago

नहाने के बाद भी क्यों आने लगती है पसीने की बदबू? सिर्फ परफ्यूम से नहीं बनेगी बात, इन 5 आदतों से पाएं राहत

नई दिल्ली: क्या नहाने के कुछ देर बाद ही आपके शरीर से पसीने की गंध…

4 hours ago

जंगल की देवी या विकास की जंग? सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द व्वान’ के ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी वन, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया…

4 hours ago