Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कड़ाके की ठंड में भी क्रिकेट का जुनून चरम पर, लखनऊ प्रीमियर लीग ट्रायल का रोमांच, दो दिनों में 620 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > कड़ाके की ठंड में भी क्रिकेट का जुनून चरम पर, लखनऊ प्रीमियर लीग ट्रायल का रोमांच, दो दिनों में 620 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी
खेल

कड़ाके की ठंड में भी क्रिकेट का जुनून चरम पर, लखनऊ प्रीमियर लीग ट्रायल का रोमांच, दो दिनों में 620 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 30, 2025 11:50 am
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही हो, लेकिन क्रिकेट को लेकर युवाओं का जोश और जुनून चरम पर है। इसी उत्साह की झलक स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी में चल रहे लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के ट्रायल में साफ देखने को मिल रही है। सुबह से ही खिलाड़ी मैदान पर पहुंच रहे हैं और अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

एलपीएल ट्रायल को लेकर लखनऊ और आसपास के जिलों के युवा क्रिकेटरों में खासा उत्साह है। खिलाड़ियों का मानना है कि यह लीग स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का बड़ा मंच साबित हो सकती है। कई खिलाड़ी पहली बार इतने बड़े स्तर के ट्रायल में हिस्सा ले रहे हैं और चयन को लेकर उनमें उम्मीद के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है।

ट्रायल के दूसरे दिन करीब 320 खिलाड़ियों ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस तरह दो दिनों में कुल 620 खिलाड़ी एलपीएल में जगह बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। आयोजकों के अनुसार, ट्रायल में कुल 1,000 से अधिक क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते आने वाले दिनों में प्रतिस्पर्धा और कड़ी होने की उम्मीद है।

ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं की टीम खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और मैच अवेयरनेस पर खास नजर रखे हुए है। खास बात यह है कि युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी स्थानीय क्रिकेटर भी इस ट्रायल का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे लीग का स्तर और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जनवरी 2026 के दूसरे पखवाड़े में प्रस्तावित है। वहीं, मार्च 2026 में इस लीग के टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित इस लीग का प्रबंधन क्वैड स्पोर्ट्स के जिम्मे है।

आयोजकों का कहना है कि एलपीएल का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि स्थानीय क्रिकेट को नई पहचान देना और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह लीग लखनऊ के क्रिकेट इतिहास में एक अहम अध्याय जोड़ सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: LPL 2026, LPL ट्रायल, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, कड़ाके की ठंड में क्रिकेट, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, क्रिकेट ट्रायल 2025, युवा क्रिकेट प्रतिभा, लखनऊ क्रिकेट, लखनऊ प्रीमियर लीग, लखनऊ स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी, स्थानीय क्रिकेटर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article “हिन्दू लाइफ मैटर्स” रैली में खालिस्तानियों ने किया हंगामा लंदन: बांग्लादेश लिंचिंग पर “हिन्दू लाइफ मैटर्स” का स्लोगन थामे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर भड़के खालिस्तानियों ने किया हंगामा!
Next Article अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान अरावली पहाड़ियों की बदली परिभाषा को लेकर बढ़ते विरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 29 दिसंबर को होगी सुनवाई

फीचर

View More

ठंड का महाद्वीप बना तपता तंदूर! 1300 से ज्यादा मौतें, पिघलती सड़कें-उखड़ती पटरियां… जानिए यूरोप में क्यों मचा गर्मी का महाविनाश

नई दिल्ली: जिस तापमान को भारत में सामान्य गर्मी माना जाता है, वही इस समय यूरोप के लिए जानलेवा साबित…

By vineet verma 6 Min Read

पुराने घरों के दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों होते थे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अगर आपने गांवों या पुराने समय के बने घरों को…

3 Min Read

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

FIFA World Cup 2026 के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन के इस एक खुलासे से फुटबॉल जगत में मचा हड़कंप!

फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के फैंस के लिए एक बेहद भावुक…

4 Min Read
Trending Newsखेल

टीम इंडिया में वापसी से पहले विराट कोहली का बड़ा कदम; पुराने गुरु के साथ ‘सीक्रेट’ वेन्यू पर ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते…

4 Min Read
Trending Newsखेल

‘गंभीर-गिल ने मेरा सही इस्तेमाल नहीं किया…’ टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर का फूटा गुस्सा, उठाए कप्तानी पर सवाल!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।…

4 Min Read
खेल

स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ टीम ने लगाया स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक पर निशाना,अवध राइफल शूटिंग एकेडमी के खाते में आये-37 पदक

यू०पी० स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ के शूटरों ने जलवा कायम रखते हुए कुल 37 पदक हासिल कर अपना परचम…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?