Trending News

जंतर-मंतर हिंसा में मामला पुलिस केस वापसी में देरी से बढ़ा विवाद, छात्रों ने सरकार को दी नई चेतावनी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उसके बाद दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे अब तक केंद्र सरकार या गृह मंत्रालय से कोई आधिकारिक लिखित आदेश नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिना लिखित निर्देश के किसी भी मामले को कानूनी रूप से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर हिंसा और उससे जुड़े घटनाक्रम में करीब 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें अधिकांश मामले प्रदर्शन, हिंसा और कानून-व्यवस्था भंग करने से जुड़े हैं, जबकि एक मामला प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का भी शामिल है। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, लिखित आदेश मिलने के बाद अभियोजन पक्ष उपराज्यपाल से मामलों को वापस लेने की अनुमति मांगेगा। एलजी की मंजूरी मिलने के बाद ही संबंधित अदालतें इन मामलों को समाप्त करने पर अंतिम फैसला लेंगी।

हालांकि सभी मामलों को एक साथ वापस लेना संभव नहीं होगा। जिन एफआईआर को दिल्ली पुलिस ने सरकार की ओर से दर्ज किया है, केवल उन्हीं पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। दूसरी ओर, पत्रकारों और मीडियाकर्मियों पर हमले से जुड़े मामलों में शिकायतकर्ताओं की लिखित सहमति जरूरी होगी। उनकी मंजूरी के बिना ऐसे मुकदमे वापस नहीं लिए जा सकते।

मामलों में हो रही देरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार पर अपने वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि छात्रों से किए गए समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है। छात्र संगठनों का आरोप है कि दिल्ली के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी छात्रों और वॉलंटियर्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

इस बीच छात्र संगठनों ने सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें दोहराई हैं। उनका कहना है कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे जल्द वापस लिए जाएं, गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए और सरकार केस वापसी की पूरी कानूनी प्रक्रिया व समय-सीमा को लिखित रूप में सार्वजनिक करे। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो देशभर में दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

6 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

6 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

6 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

6 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

6 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

6 hours ago