Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सीएम मोहन यादव ने रचा नया रिकॉर्ड, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार; ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > मध्य प्रदेश > सीएम मोहन यादव ने रचा नया रिकॉर्ड, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार; ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने
Latest Newsमध्य प्रदेशराज्य

सीएम मोहन यादव ने रचा नया रिकॉर्ड, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार; ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

vineet verma
Last updated: June 3, 2026 11:49 pm
vineet verma
Share
SHARE

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल कर नया उदाहरण पेश किया है। इसी के साथ वह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार को जगह दी है।

Contents
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार हुई काफिले का हिस्सावाहन के नंबर को लेकर भी हो रही चर्चापर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार सक्रिय हैं मुख्यमंत्रीसादगी और मितव्ययता की मिसाल भी पेश कर चुके हैं

मुख्यमंत्री ने यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और मितव्ययता से जुड़ी अपील के अनुरूप की है। इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार हुई काफिले का हिस्सा

मुख्यमंत्री के काफिले में महिंद्रा की एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया गया है। कंपनी के दावे के अनुसार यह वाहन एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।

नई इलेक्ट्रिक कार को काफिले में शामिल किए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी वाहन में यात्रा की। इसे प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वाहन के नंबर को लेकर भी हो रही चर्चा

मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को एमपी-02-वीबी-2047 नंबर आवंटित किया गया है। इस नंबर में ‘वीबी’ को ‘विकसित भारत’ से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि ‘2047’ को विकसित भारत के लक्ष्य वर्ष का प्रतीक माना जा रहा है।

कार में 360 डिग्री कैमरा सहित कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। वाहन के चालक को इलेक्ट्रिक कार संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार सक्रिय हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर देते रहे हैं। राज्य सरकार भी स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संतुलन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है।

हाल के महीनों में मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लिया है। उनका मानना है कि पर्यावरण संरक्षण के बिना विकास की अवधारणा अधूरी है और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है।

सादगी और मितव्ययता की मिसाल भी पेश कर चुके हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सरकारी दौरों के दौरान खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर देते रहे हैं।

हाल ही में इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर बस में सफर किया था। इससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान भी वे पर्यटन बस से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी पहले की तुलना में कम की गई है। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य संसाधनों की बचत के साथ-साथ जनता के बीच सकारात्मक संदेश देना है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bhopal News, CM Mohan Yadav Convoy, Developed India 2047, Electric Mobility India, Electric Vehicle in CM Convoy, Electric Vehicle News, EV Adoption India, EV Car in Government Convoy, Green Energy India, Green Transport, Madhya Pradesh CM News, Madhya Pradesh News, Mohan Yadav EV Car, Mohan Yadav Latest News, MP Chief Minister, MP News Hindi, Political News Hindi, इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी कार समाचार, पर्यावरण संरक्षण, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री मोहन यादव, मोहन यादव ईवी कार, विकसित भारत 2047, सीएम काफिला, स्वच्छ ऊर्जा, हरित ऊर्जा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article IIT से इंजीनियरिंग, फिर साधु का भेष! मथुरा में गिरफ्तार कथित बाबा पर युवतियों के शोषण का आरोप, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Next Article क्या बिना बिजली के चलेगा एसी? नमक, पानी और धूप से ठंडा होगा कमरा, नई तकनीक ने जगाई उम्मीद

फीचर

View More

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के मुंबई…

By news desk 5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

लाल सागर से बरसते बारूद का तांडव: जानिए कौन हैं यमन के हूती विद्रोही, जिनकी एक हुंकार से दहला सऊदी अरब!

यमन के सुलगते रेगिस्तान से उठी एक ऐसी आग, जिसने पूरी दुनिया…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

4000 करोड़ की ‘रामायण’ से पहले आ रही अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’, ट्रेलर पर छिड़ी बहस; यूजर्स बोले- ‘भगवान से डरो’

नई दिल्ली: भगवान राम की कथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। नितेश तिवारी की…

4 Min Read
EntertainmentLatest News

25 साल बाद फिर साथ दिखे ‘कहानी घर घर की’ के सितारे, पार्वती से अवंतिका तक… रीयूनियन की तस्वीरों ने दिलाई पुराने दौर की याद

नई दिल्ली: एक दौर में घर-घर में पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो ‘कहानी घर घर की’ को 25 साल…

4 Min Read
Latest Newsअन्य

बिना ट्रेनिंग घर के सारे उबाऊ काम करेगा ये रोबोट! बिखरे खिलौने समेटने से बेड लगाने तक, Helix 2.5 की हैरान करने वाली क्षमता

नई दिल्ली: सोचिए, घर में कोई ऐसा रोबोट हो जिसे काम समझाने या अलग से प्रशिक्षण देने की जरूरत ही…

6 Min Read
Trending Newsराज्य

जिस फांसी से रातोंरात बचा था सुरेंद्र कोली, उसी सितंबर में खुद लगा ली फांसी… 2014 की वो रात जब आखिरी वक्त पर बदल गया था फैसला

नई दिल्ली: निठारी कांड में कई बच्चों और महिलाओं की हत्या के आरोपों में लंबे समय तक जेल में रहे…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?