Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ से पहले आ रही अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’, ट्रेलर पर छिड़ी बहस; यूजर्स बोले- ‘भगवान से डरो’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > 4000 करोड़ की ‘रामायण’ से पहले आ रही अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’, ट्रेलर पर छिड़ी बहस; यूजर्स बोले- ‘भगवान से डरो’
EntertainmentLatest News

4000 करोड़ की ‘रामायण’ से पहले आ रही अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’, ट्रेलर पर छिड़ी बहस; यूजर्स बोले- ‘भगवान से डरो’

vineet verma
Last updated: September 18, 2026 2:41 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: भगवान राम की कथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और करीब 4000 करोड़ रुपये की बताई जा रही ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें अंजलि अरोड़ा माता सीता और देव शर्मा प्रभु राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 सितंबर को हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Contents
सीता हरण से शुरू होती है ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’हनुमान की लंका यात्रा से संजीवनी बूटी तक दिखे कई प्रसंगनितेश तिवारी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है पैमानाट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

फिल्म में अंजलि अरोड़ा के सीता के किरदार में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सीता हरण से शुरू होती है ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’

फिल्म का ट्रेलर रामायण के बेहद महत्वपूर्ण प्रसंग यानी सीता हरण से शुरू होता है। इसमें रावण को सीता का हरण करते हुए दिखाया गया है। रावण पुष्पक विमान से माता सीता को लंका ले जाता है और उन्हें वहां बंदी बना लेता है।

दूसरी ओर भगवान राम स्वर्ण मृग के पीछे जाते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि स्वर्ण मृग के जरिए उन्हें छल में फंसाया गया था और सीता का हरण हो चुका है। इसके बाद राम माता सीता को वापस लाने के लिए लंका की ओर प्रस्थान करते हैं। ट्रेलर में उनकी इस यात्रा के दौरान हनुमान और वानर सेना के साथ जुड़ने वाले प्रसंगों की भी झलक दिखाई गई है।

हनुमान की लंका यात्रा से संजीवनी बूटी तक दिखे कई प्रसंग

ट्रेलर में हनुमान के लंका पहुंचने और माता सीता से मुलाकात का प्रसंग भी दिखाया गया है। हनुमान सीता को अपने साथ लंका से वापस ले जाने की बात कहते हैं, लेकिन सीता उनके साथ जाने से इनकार कर देती हैं।

सीता स्पष्ट करती हैं कि वह तभी लंका से जाएंगी, जब भगवान राम स्वयं आएंगे, रावण का अंत करेंगे और उन्हें अपने साथ वापस लेकर जाएंगे। इसके अलावा ट्रेलर में राम और वानर सेना द्वारा समुद्र पर पत्थरों का पुल बनाने, हनुमान के लंका दहन और संजीवनी बूटी लाने के लिए हिमालय जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग भी शामिल हैं।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है पैमाना

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ ऐसे समय में रिलीज हो रही है, जब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है और इसका कथित बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। ऐसे में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ उससे करीब डेढ़ महीने पहले दर्शकों के सामने होगी।

ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने फिल्म और उसके दृश्यों को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कीं, तो कुछ ने इसके प्रस्तुतीकरण पर सवाल उठाए।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ट्रेलर देखने के बाद प्रभास- ‘ओम, तुम मेरे कमरे से जा सकते हो।’” वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “आज पता चला बालवीर वाले VFX अच्छे थे।”

एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, “भगवान से डरो।” वहीं एक अन्य टिप्पणी में फिल्म की तुलना ‘आदिपुरुष’ से करते हुए लिखा गया, “आखिरकार ‘आदिपुरुष’ को भी कड़ी टक्कर मिल गई।”

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 4000 करोड़ रामायण, Anjali Arora Ramayana, Anjali Arora Sita, Dev Sharma Ram, Mahakavya Shri Ramayana Katha, Nitesh Tiwari Ramayana, Ramayana Movie, Ramayana Trailer, अंजलि अरोड़ा रामायण, अंजलि अरोड़ा सीता, देव शर्मा राम, नितेश तिवारी रामायण, महाकाव्य श्री रामायण कथा, रामायण ट्रेलर, रामायण फिल्म
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चार दिन पहले खोली थी चाय की दुकान, उसी जगह लटका मिला शव… निठारी कांड में मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या!
Next Article TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

फीचर

View More

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के मुंबई…

By news desk 5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

लाल सागर से बरसते बारूद का तांडव: जानिए कौन हैं यमन के हूती विद्रोही, जिनकी एक हुंकार से दहला सऊदी अरब!

यमन के सुलगते रेगिस्तान से उठी एक ऐसी आग, जिसने पूरी दुनिया…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

25 साल बाद फिर साथ दिखे ‘कहानी घर घर की’ के सितारे, पार्वती से अवंतिका तक… रीयूनियन की तस्वीरों ने दिलाई पुराने दौर की याद

नई दिल्ली: एक दौर में घर-घर में पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो ‘कहानी घर घर की’ को 25 साल…

4 Min Read
Latest Newsअन्य

बिना ट्रेनिंग घर के सारे उबाऊ काम करेगा ये रोबोट! बिखरे खिलौने समेटने से बेड लगाने तक, Helix 2.5 की हैरान करने वाली क्षमता

नई दिल्ली: सोचिए, घर में कोई ऐसा रोबोट हो जिसे काम समझाने या अलग से प्रशिक्षण देने की जरूरत ही…

6 Min Read
Latest Newsअन्य

तीन बच्चों की मां को 25 साल की युवती से हुआ प्यार, पति और मायका छोड़ा… पुलिस के सामने बोली- अब उसी के साथ रहूंगी

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला के फैसले ने परिवार और पुलिस, दोनों को हैरान कर दिया। करीब…

4 Min Read
Latest Newsलाइफस्टाइल

दिल्ली से वैष्णो देवी जाना है तो कौन सा रास्ता रहेगा सही? ट्रेन, फ्लाइट या बस… ऐसे बनाएं आसान ट्रैवल प्लान

नई दिल्ली: नवरात्रि का त्योहार इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?