Categories: Latest News

बादल फटने से किश्तवाड़ में मचा कोहराम: आपदा में 28 की मौत, 200 से ज्यादा लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई. यह भीषण घटना उस समय हुई जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के पहले पड़ाव पर मौजूद थे.

दुर्भाग्यवश बादल वहीं फटा, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी. इस जगह श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर के साथ कई दुकानें भी लगी हुई थीं, जो पानी और मलबे के तेज बहाव में आकर बह गईं. अचानक आई इस बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में हाहाकार मच गया.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस त्रासदी में 28 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 65 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. लगभग 200 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया है. पीएम मोदी ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है.

फिलहाल प्रशासन अलर्ट पर है और NDRF , पुलिस और स्थानीय राहत एवं बचाव दल आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं, पर मार्ग बाधित हो जाने के कारण रेस्क्यू के काम में मुश्किल आ रही है.

news desk

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

48 minutes ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

54 minutes ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

1 hour ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

2 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

2 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

3 hours ago